सिलौंडी। सिलौंडी बालक हायर सेकंडरी स्कूल का इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के छात्र मयंक साहू ने कला संकाय में 469 अंक प्राप्त कर पूरे कटनी जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जिससे स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
मयंक साहू, पिता रामकिशोर साहू, ग्राम पाली के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनके घर पहुंचकर सम्मान किया।
इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस.सी. मरावी, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखन लाल बागरी, संकुल प्राचार्य चंद्रकुमार परसवार, प्राचार्य विशाल वरकड़े तथा जनशिक्षक संतोष बर्मन ने मयंक साहू एवं उनके माता-पिता को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में शिक्षक तुलसी नामदेव, अशोक हल्दकर, अंकुल बर्मन, अनुराग पटेल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, परिवारजन और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मयंक की इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और स्कूल को गौरवान्वित किया है।


