कटनी – प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम सुश्री तपस्या परिहार आई.ए.एस ने नगर वासियों से देशभर में चलाए जा रहे जनगणना अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया है। निगमायुक्त ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसे प्राथमिकता देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना अभियान में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है ताकि सटीक एवं अपडेट आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जनगणना 2027 के प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए नगर में सेल्फ एन्यूमरेशन अर्थात स्व-गणना का कार्य किया जाएगा। इस अवधि के दौरान नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टलhttps://se.census.gov.in पर दर्ज कर प्रस्तुत कर सकते है।
निगमायुक्त ने कहा कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का सही एवं समय पर विवरण दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है। आपने जनगणना कार्य में संलग्न निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर जन जागरूकता बढ़ाएं और अधिक से अधिक लोगों को सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए प्रेरित करें, ताकि यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
स्थिति अंकित करनी होगी तथा इस लोकेशन को कंफर्म करना होगा।
निगमायुक्त ने बताया कि इसके उपरांत छठे चरण में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेनसस प्रश्नावली में आवश्यक सूचना दर्ज करनी होगी तथा आठवें चरण में दर्ज की गई सूचना को फाइनल सबमिट का बटन क्लिक करके डेटा को लॉक करना होगा। ध्यान रहे एक बार डाटा लॉक करने के उपरांत कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। फाइनल सबमिट के उपरांत 11 अंकों की विशेष डिजिटल एसई आईडी जनरेट होगी, जो अंग्रेजी भाषा के अक्षर एच से शुरू होगी। यह आईडी एसएमएस एवं ई-मेल के माध्यम से संबंधित नागरिक को भेजी जायेगी।


