कटनी जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर बम्हनी गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि “ओम साईराम” नाम की यह बस इंदौर से कटनी की ओर आ रही थी, तभी रास्ते में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
इस दुर्घटना में करीब 15 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल रीठी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों के परिजनों के मुताबिक, बस में सवार एक यात्री इंदौर में किडनी का इलाज कराकर अपने घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई। मीडिया सूत्र


