सिलौंडी: क्षेत्र के कछार गांव बड़ा के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कछार गांव बड़ा में अध्ययनरत दो सगे भाइयों ने 10 वीं और 12 वीं में टॉप कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। क्लास 12 में श्रेयश बागरी पिता सुभाष बागरी मैथ संकाय में 92 प्रतिशत लाकर टॉप किया । साथ ही उसकी स्कूल में क्लास 10 में शशांक बागरी पिता सुभाष बागरी ने 98 प्रतिशत अंक पूरे संकुल में टॉप किया है । दोनों ही सगे भाई है ।
दोनों भाइयों की सफलता से पूरा क्षेत्र में खुशी की लहर है ।
दोनों के पिता और माता दोनों ही सरकारी शिक्षक है ।पिता सुभाष बागरी शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सिलौंडी में पदस्थ है और माता शासकीय प्राथमिक स्कूल कंजिया में पदस्थ है
वर्तमान में देखने में आता है कि सरकारी शिक्षक अपने बच्चों को शहर के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते है ।मगर सुभाष बागरी जी अपने बच्चो को सरकारी स्कूल में पढ़कर अच्छी मेहनत करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन कराया है ।


