सिलौंडी: सिलौंडी के दोनों शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल का 12 वीं और 10 वीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आया है ।
संकुल प्राचार्य चंद्रकुमार परसवार ने बताया कि शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल में
12th में कुल छात्र – 65, *पास* – 65,
– *परिणाम* – 100%आया है जिसमें
1. मयंक साहू / रामकिशोर – 93.8%
2. सनिल /प्रमोद – 90.00%
3. हर्ष मेहता / – 84.5%
टॉपर्स रहे है इसी तरह
*10th*
– कुल छात्र – 55, *पास* – 54, *फेल* – 01
– *परिणाम* – 98.72% परिणाम आया है जिसमें
*टॉपर्स:*
1. प्रशांत काछी / अरविंद कुमार – 96.6%
2. शुभ राय / राजेश्वर राय – 95.4%
3. सुमित काछी / कमलेश कुमार – 92.4%
शासकीय बालक हायर सेकंडरी में
12th का रिजल्ट 100% रहा, एक भी फेल नहीं। 10th में 55 में से 54 पास हुए। जिसमें पूरे स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
इसी तरह शासकीय कन्या हाई स्कूल में 12 वीं में कुल छात्रा 80 में से 77 छात्रा पास हुई 10 वी में कुल छात्रा 78 में से 75 छात्रा पास हुई । 12 वीं में श्रीम राय पिता दिनेश्वर राय सिलौंडी 90.2 प्रतिशत अंक प्रथम स्थान प्राप्त किया । श्रुति गौतम पिता राजेंद्र गौतम 90 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान रहा । 10 वीं में करिश्मा मरावी पिता सुरेंद्र ग्राम धनवाही ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 वीं में ही साक्षी सेन पिता केश लाल सेन सिलौंडी 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।शासकीय कन्या स्कूल प्राचार्य विशाल वरकड़े के साथ पूरे स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
सिलौंडी के सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम अच्छा आने पर सभी लोगों ने शुभकामना दिया है ।


