• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी का कमाल 💥 12 लाख+ ई-केवाईसी, प्रदेश में टॉप 5 में एंट्री कलेक्टर तिवारी की सख्त मॉनिटरिंग

by Manish Gautam Chiefeditor
April 12, 2026
in कटनी
0
कटनी का कमाल 💥 12 लाख+ ई-केवाईसी, प्रदेश में टॉप 5 में एंट्री कलेक्टर तिवारी की सख्त मॉनिटरिंग
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*समग्र ई-केवाईसी में कटनी प्रदेश के पाँच अग्रणी जिलों में शामिल*

*12 लाख 21 हजार से अधिक नागरिकों का सत्यापन पूर्ण*
*कलेक्टर श्री तिवारी कर रहें ई-केवाईसी कार्य की नियमित समीक्षा*

कटनी – शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पहुँचे, इसके लिए चलाए जा रहे समग्र ई-केवाईसी अभियान में कटनी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। समग्र आईडी को आधार से लिंक कर ई-केवाईसी पूर्ण करने के मामले में कटनी जिला प्रदेश के पाँच अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की नियमित मॉनिटरिंग एवं सतत समीक्षा के परिणामस्वरूप जिले ने प्रदेश में चतुर्थ स्थान अर्जित किया है।

अभियान के तहत अब तक जिले के 12 लाख 21 हजार 600 नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी पूर्ण की जा चुकी है, जो कुल निर्धारित लक्ष्य का 93.3 प्रतिशत है। प्रशासन द्वारा शेष लक्ष्य को भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

*जनपद पंचायत बहोरीबंद अव्वल*
जिले में समग्र ई-केवाईसी के कार्य में जनपद पंचायत बहोरीबंद अग्रणी है, जहाँ अब तक 1 लाख 97 हजार 81 नागरिकों की ई-केवाईसी पूर्ण की जा चुकी है। वहीं नगर परिषद विजयराघवगढ़ अपेक्षाकृत अंतिम पायदान पर है, जहाँ 8 हजार 70 नागरिकों का सत्यापन कार्य पूरा किया गया है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत बड़वारा में 1 लाख 94 हजार 458, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में 1 लाख 80 हजार 730, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 1 लाख 77 हजार 434 नागरिकों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। जबकि नगर निगम कटनी में 1 लाख 67 हजार 952, जनपद पंचायत कटनी में 1 लाख 43 हजार 352, जनपद पंचायत रीठी में 1 लाख 25 हजार 239, नगर परिषद कैमोर में 14 हजार 108, नगर परिषद बरही में 13 हजार 176 नागरिकों का सत्यापन कार्य संपन्न किया जा चुका है।

*नागरिक यहां करा सकते हैं समग्र ई-केवाईसी*
जिले के नागरिक समग्र आईडी की आधार से ई-केवाईसी प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), कियोस्क एवं लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त नागरिक स्वयं समग्र पोर्टल (www.samagra.gov.in) तथा समग्र मोबाइल एप के जरिए भी यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

कलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति तक इस कार्य को प्राथमिकता से गति प्रदान की जाए, ताकि जिले का प्रत्येक पात्र नागरिक शासन की योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त कर सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी का कमाल 💥 12 लाख+ ई-केवाईसी, प्रदेश में टॉप 5 में एंट्री कलेक्टर तिवारी की सख्त मॉनिटरिंग

कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी को 4 माह तक पुलिस थाना में उपस्थित होने के दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d