• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 12 अप्रैल का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 12, 2026
in ज्योतिष
0
आज 12 अप्रैल का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज 12 अप्रैल 2026, रविवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और श्रवण नक्षत्र है(सुबह 11:35 तक रहेगा फिर धनिष्ठा नक्षत्र आएगा), आज पंचक रात्रि 12:08 से शुरू हो जाएगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से दोपहर 12:52 तक रहेगा वहीं राहुकाल शाम 05:08 से शाम 06:42 तक रहेगा। आज चंद्रमा मकर राशि से अर्ध रात्रि में कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, सूर्य शनि बुध मंगल मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में और राहु कुंभ राशि में काल सर्प योग बनाएगा। रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से मान-सम्मान, आत्मविश्वास और सफलता मिलती है। मुख्य उपायों में सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से अर्घ्य देना, 108 बार “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप, गुड़ का दान, लाल रंग के वस्त्र धारण करना, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना, गणेश वंदना करना, पश्चिम दिशा की यात्रा से बचना और घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शामिल है।*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

मेष – पॉजिटिव- आज आपकी कोई तमन्ना पूरी होने के योग हैं, इसलिए अपने प्रयासों में किसी तरह की कमी न आने दें। समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। अगर आप नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं, तो आपका फैसला उचित साबित हो सकता है।
नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति से कोई भी महत्वपूर्ण बातचीत या काम करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें। छोटी सी लापरवाही भी आपके साथ धोखाधड़ी का कारण बन सकती है।

व्यवसाय- आज रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान दें। आपको काफी हद तक सफलता मिल सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा बना रहेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा रोक-टोक आपकी साख को प्रभावित कर सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा न बढाएं और संबंधों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य- भूख कम लगने और अपच की शिकायत रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5*

वृष – पॉजिटिव- आपकी व्यवस्थित कार्यशैली की वजह से कोई खास काम पूरा हो जाएगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध और मजबूत होंगे। उधार दिया हुआ कुछ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अपने विचारों में स्थिरता और धैर्य बनाए रखें। भ्रम और हताशा जैसी स्थिति आपको लक्ष्य से भटका सकती है। चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना करें। युवा वर्ग मौज-मस्ती में समय बर्बाद न करे।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर फिलहाल चल रही गतिविधियों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर फैसला लें, क्योंकि इस समय किसी खास निर्णय को लेने में दिक्कत आ सकती है। गवर्नमेंट जॉब से जुड़े लोग किसी भी गैरकानूनी काम से दूर रहें।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का अवसर भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता और काम के बोझ की वजह से थकान बनी रहेगी। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए योग और प्राणायाम पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4*

मिथुन – पॉजिटिव- अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने से सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिलेगा, लेकिन इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढेंगी, फिर भी आप उन्हें खुशी-खुशी निभा लेंगे।
नेगेटिव- बहुत अधिक काम की वजह से कुछ कार्यों को कल पर टालना ही बेहतर होगा। बच्चों पर ज्यादा रोक-टोक न करें, इससे उनका आत्मबल कम होगा। बिना वजह बहुत ज्यादा गुस्सा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज किसी भी यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं।

व्यवसाय- सरकारी क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को उचित लाभ मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप वाले काम में पारदर्शिता और सामंजस्य बनाए रखने से स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाएं अपने व्यवसाय या नौकरी में खास सफलता हासिल करेंगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं, उन्हें समय रहते सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और इंफेक्शन जैसी समस्या बढ सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9*

कर्क – पॉजिटिव- घर में धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियां रहेंगी। अगर आप किसी खास काम के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो उससे जुड़ी उचित सफलता मिलने वाली है। लोगों की बातों की परवाह करने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- खर्च बढ़ने से आपको अपने बजट में कटौती करनी पड़ सकती है। अपनी इच्छा जल्दी पूरी करने के लिए गलत तरीके का सहारा न लें, वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। संबंधों की कीमत और महत्व बनाए रखना भी बहुत जरूरी है।

व्यवसाय- इस समय आपको अपने काम करने के तरीके में सुधार लाने की जरूरत है। बीच-बीच में रुकावटें आने से आर्डर पूरे करने में देरी हो सकती है। किसी भी गैरकानूनी काम में हाथ न डालें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ छोटी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
लव- परिवार के लोगों का सहयोग और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर का माहौल सुखद बनाए रखेगी। मित्रों के साथ मेल-मिलाप भी बना रहेगा।
स्वास्थ्य- संतुलित दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1*

सिंह – पॉजिटिव- आपकी कार्यप्रणाली बेहतर रहेगी। किसी काम में सफलता मिलने से उत्साह बढेगा और दिनभर की थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं और विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है।
नेगेटिव- गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। घर के बड़े सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी रहेगी। आज कुछ नए आर्डर मिलने की संभावना है। आपके सामान की अच्छी गुणवत्ता काम के साथ-साथ लाभ के रास्ते भी खोल रही है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- घर-परिवार के कामों में सहयोग देना और सबका ध्यान रखना माहौल को सुखद और संतुलित बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- माइग्रेन और सिरदर्द की वजह से दिनचर्या बिगड़ सकती है। गरिष्ठ और तला-भुना खाना खाने से बचें।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1*

कन्या – पॉजिटिव- दोपहर बाद हालात आपके लिए पूरी तरह अनुकूल हो जाएंगे। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण बन सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें, क्योंकि वाद-विवाद और झगड़े की संभावना है। चल रहे विवादित मामलों को किसी मध्यस्थ की मदद से सुलझाने का प्रयास करें। बच्चों को पढ़ाई में कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए किसी शिक्षक से मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढेंगी, लेकिन स्टाफ और कर्मचारियों की वजह से व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। इस समय किसी भी अनुचित काम में रुचि न लें। नौकरी में आफिशियल डाटा पर कड़ी नजर रखें और अपने दस्तावेज संभालकर रखें।
लव- परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल में कमी रह सकती है, लेकिन समझदारी से समस्या का समाधान निकल आएगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढेंगी।
स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में अपने विचार सकारात्मक रखें, वरना इसका असर आपकी मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2*

तुला – पॉजिटिव- आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है, तो उसकी वसूली के लिए यह अच्छा समय है। घर में किसी खास वास्तु की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- भावनाओं में आकर लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। इसलिए अपनी इस कमजोरी पर काबू पाना जरूरी है। बहुत ज्यादा गुस्सा स्वास्थ्य और काम दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। इस समय ज्यादा आवाजाही करना ठीक नहीं है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के प्रति लापरवाही न करें। नई पार्टी या नए लोगों के साथ डील करते समय हर पहलू पर सोच-विचार जरूर कर लें। फिलहाल निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में अपने टारगेट को पाने में सफलता मिलेगी।
लव- घर में मेहमानों का आगमन होगा। आपसी मेल-मिलाप से सबको खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- मधुमेह और ब्लड प्रेशर से जुड़े लोग अपनी नियमित जांच जरूर करवाएं। योग और व्यायाम को भी नियमित रखें।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5*

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में संतुलन और समता का भाव बनाए रखें। इससे नकारात्मक स्थितियों से घबराने के बजाय आप उनका समाधान निकाल पाएंगे और सफल भी रहेंगे। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। कोई खास मुकाम भी हासिल हो सकता है।
नेगेटिव- कुछ समय आत्मचिंतन में जरूर लगाएं। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास दिक्कत पैदा कर सकता है। कहीं भी निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें, वरना संबंध खराब हो सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था को सुधारने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियां बढ सकती हैं। किसी के साथ साझेदारी करते समय लाभ और हानि दोनों पर सही तरह विचार करें।
लव- परिवार में सभी सदस्यों के बीच सहयोग की भावना रहेगी। मिल-जुलकर काम करने से आपसी प्यार भी बढेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की-फुल्की परेशानियां रह सकती हैं, लेकिन महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4*

धनु – पॉजिटिव- आज भाग्य आपके पक्ष में है। किसी को दिया हुआ उधार पैसा वापस मिल सकता है। कोई राजनीतिक उपलब्धि मिल सकती है, जिससे समाज में आपका रुतबा बढेगा और आय में भी वृद्धि होगी। अगर किसी समस्या में फंस जाएं, तो मित्रों का सहयोग आपका रास्ता आसान करेगा।
नेगेटिव- कुछ समय आत्मचिंतन में जरूर बिताएं, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। निवेश से जुड़े काम फिलहाल टाल दें। भाइयों के साथ चल रहे विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को अपनी किताबें और नोट्स संभालकर रखने चाहिए।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सहयोगियों और कर्मचारियों के सहारे और बेहतर होंगी। लेकिन किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। कहीं उधार दिया या रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने स्वभाव में सुधार लाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही करना भी उचित नहीं होगा।
*भाग्यशाली रंग- सुनहरी पीला, भाग्यशाली अंक- 1*

मकर – पॉजिटिव- कोई मनचाहा काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है, इसलिए प्रयास जारी रखें। ज्ञानवर्धक और रोचक साहित्य पढ़ने में भी समय बीतेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
नेगेटिव- किसी करीबी संबंधी के वैवाहिक जीवन में अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। आपकी मध्यस्थता उनके लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति में कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन तनाव न लें। जल्दी ही हालात ठीक हो जाएंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय में विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। तनाव या नुकसान की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय से जुड़े किसी नए प्रयोग पर काम करना लाभदायक रहेगा।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ मनोरंजन, शॉपिंग जैसे कामों में खुशनुमा समय बीतेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध भी और गहरे होंगे।
स्वास्थ्य- नियमित व्यायाम और योग पर ध्यान दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8*

कुंभ – पॉजिटिव – आज ग्रह स्थिति आपके लिए खास संभावनाएं बना रही है। कोई असंभव लगने वाला काम अचानक बन सकता है, जिससे मन में खुशी और उत्साह रहेगा। आप अपने भीतर भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है।
नेगेटिव- कुछ समय खुद को समझने के लिए जरूर निकालें। कभी-कभी आपका भावुक और विचलित स्वभाव आपके लिए परेशानी खड़ी कर देता है। अपनी जरूरी चीजें और दस्तावेज संभालकर रखें, वरना मुश्किल आ सकती है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में हालात काफी हद तक आपके पक्ष में रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण डील भी हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में नुकसान की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों के अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, जिसका असर ऑफिस की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
लव- परिवार के लोगों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़े लोग अपना खास ध्यान रखें। अपनी दिनचर्या और कार्यशैली को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5*

मीन – पॉजिटिव- घर में शुभ और उत्सव जैसा माहौल रहेगा। करीबी संबंधियों के आगमन से खुशी बढेगी और सकारात्मक बातचीत होगी। हर काम को योजना बनाकर करना और एकाग्र रहना आपको सफलता देगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत स्थिति में घबराएं नहीं। अपने स्वभाव में सहजता और संतुलन बनाए रखेंगे, तो काम अच्छे से पूरे कर पाएंगे। युवा वर्ग अपने हाथ आई उपलब्धि को लापरवाही से न गंवाए। किसी से भी वादा करने से पहले सोच-समझ लें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में आपका पूरा समर्पण रहेगा और अधिकतर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में आने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को मनपसंद कार्यभार मिल सकता है।
लव- दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए परिवार के लिए भी समय निकालें। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ताजगी और ऊर्जा देगी।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से नजला, जुकाम और वायरल बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। डॉक्टर की सलाह से आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में बड़ा एक्शन रसूखदार व्यापारी पर 60 लाख का जुर्माना 💥 बड़े नामों की बढ़ी टेंशन नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, कटनी निगम का बड़ा फैसला

कटनी में बड़ा एक्शन रसूखदार व्यापारी पर 60 लाख का जुर्माना 💥 बड़े नामों की बढ़ी टेंशन नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, कटनी निगम का बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d