आईऐ सुने क्या कहा आयुक्त तपस्या परिहार ने
कटनी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, व्यापारी पर 60 लाख का जुर्माना
कटनी। शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी से जुड़े मामले में लगभग 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
यह मामला कटनी के बरगवां क्षेत्र में बने एक भवन से जुड़ा है, जो नियमों को दरकिनार कर बनाया गया था। यह भवन. शहर के प्रतिष्ठित बताया जा रहा है।
👉 आम नागरिक जहां नियमों का पालन करते हैं, वहीं कुछ प्रभावशाली लोग अपने रसूख के दम पर नियमों की अनदेखी करते हैं। लेकिन इस बार नगर निगम ने साफ संदेश दे दिया है कि कानून सबके लिए बराबर है।
आयुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि शहर में ऐसे कई और मामले चिन्हित किए गए हैं, जिन पर आने वाले समय में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


