• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*नगर निगम द्वारा जागृति पार्क में राहगीरी डे का आयोजन रविवार सुबह 7 बजे से* *निगम प्रशासन ने नगरवासियों से की सहभागिता की अपील*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 11, 2026
in कटनी
0
*नगर निगम द्वारा जागृति पार्क में राहगीरी डे का आयोजन रविवार सुबह 7 बजे से*  *निगम प्रशासन ने नगरवासियों से की सहभागिता की अपील*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी-स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न जनजागरुकता गतिविधियों के अंतर्गत , नगर निगम कटनी द्वारा शहर में स्वच्छता के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल की जा रही है। इसी क्रम में रविवार, 12 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे से 8:30 बजे तक जागृति पार्क में “राहगीरी डे” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नागरिकों को स्वच्छता के साथ स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का शसक्त माध्यम बनेगा।

नगर निगम प्रशासन का मानना है कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। यदि नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनाते हैं, तो न केवल बीमारियों से बचाव संभव है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। इसी सोच के साथ “राहगीरी डे” को स्वच्छता और फिटनेस के साझा मंच के रूप में विकसित किया गया है।

*फिटनेस के साथ स्वच्छता का संदेश*

कार्यक्रम में योग, जुंबा, रस्साकशी, चम्मच-नींबू दौड़, लंगड़ी, शतरंज, कैरम, सांप-सीढ़ी जैसे खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं नुक्कड़ नाटक, रंगोली, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। हॉर्स राइडिंग जैसी गतिविधियां भी आयोजन को आकर्षक बनाएंगी।
इसके साथ ही विभिन्न जागरूकता स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ आदतें अपनाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, और दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

*स्वस्थ जीवनशैली की ओर एक कदम*

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नागरिकों को यह समझाना है कि छोटी-छोटी अच्छी आदतें—जैसे नियमित व्यायाम, स्वच्छ परिवेश, और सक्रिय दिनचर्या—एक बेहतर और रोगमुक्त जीवन की कुंजी हैं। “राहगीरी डे” के माध्यम से इन आदतों को सामूहिक रूप से अपनाने का संदेश दिया जाएगा।

*जनभागीदारी से बढ़ेगी सजगता*

नगर निगम का मानना है कि जब नागरिक स्वयं जागरूक होकर सजगता के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी निभाते हैं, तभी शहर वास्तव में स्वच्छ और स्वस्थ बनता है। यह आयोजन उसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है, जो आने वाले समय में एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकता है।

*नागरिकों से सहभागिता की अपील*

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, शहरवासियों, छात्र-छात्राओं एवं मीडिया से अपील की है कि वे इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लें।

नगर निगम की यह पहल न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगी, बल्कि कटनी शहर को एक स्वस्थ, जागरूक और सक्रिय समाज के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आज 12 अप्रैल का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

आज 12 अप्रैल का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा...*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.