कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। ग्राम छपरा में रजा मार्बल के पास एक स्वराज माजदा वाहन में चालक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान 42 वर्षीय राकेश दाहिया, निवासी लखराम मोहल्ला, वार्ड नंबर 14 खितौला, सिहोरा (जबलपुर) के रूप में हुई है। वह पेशे से वाहन चालक था और स्वराज माजदा (MP 20 GA 6242) चला रहा था।
जानकारी के अनुसार, राकेश 10 अप्रैल 2026 को जबलपुर से कटनी के लिए निकला था और बिलहरी से मटके लोड कर वापस लौट रहा था। लेकिन रास्ते में उसके साथ क्या हुआ, यह अब तक रहस्य बना हुआ है।
थाना प्रभारी सुदेश समन ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे एनएचआई के जरिए सूचना मिली थी कि छपरा के पास एक वाहन संदिग्ध हालत में खड़ा है और उसमें एक शव है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया।
एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर खून से सनी एक लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। वाहन की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है और मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ


