सिलौंडी (कटनी)। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के पुराने भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए लंबे समय से नए भवन की मांग की जा रही थी। जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे के निरंतर प्रयासों और बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की सक्रिय पहल के चलते मुख्यमंत्री से चर्चा कर नए भवन के निर्माण की अनुशंसा की गई, जिस पर लगभग 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी क्रम में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नए जनपद पंचायत भवन के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, एसडीएम निधि गोयल, जनपद पंचायत सीईओ युजुवेंद्र कोरी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, सोनू गौतम, योगेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


