• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

खेरमाई मंदिर में चला वृहद सफाई अभियान जनसहभागिता से स्वच्छता मिशन को मिली ताकत

by Manish Gautam Chiefeditor
April 11, 2026
in कटनी
0
खेरमाई मंदिर में चला वृहद सफाई अभियान जनसहभागिता से स्वच्छता मिशन को मिली ताकत
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी — स्वच्छ कटनी के संकल्प को साकार करने की दिशा में शनिवार को विवेकानंद वार्ड स्थित खेरमाई मंदिर प्रांगण में वृहद स्वच्छता अभियान का सफल एवं प्रभावी आयोजन किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान ने न केवल सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश भी दिया।

अभियान में मेयर इन काउंसिल सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद सुरेंद्र गुप्ता,पूर्व महापौर डी.डी बैनर्जी,पार्षद शकुंतला सोनी,सीमा श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारी दीपक अग्निहोत्री,निगम के अन्य कर्मचारी ,आईईसी टीम एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर, आसपास के मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान झाड़ू लगाया जाकर कचरा संग्रहण एवं पानी से धुलाई जैसे कार्य प्राथमिकता के साथ किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ।

महापौर श्रीमती सूरी ने अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो पूरा शहर स्वतः ही स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और नगर निगम द्वारा संचालित व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर महापौर द्वारा वार्ड के सभी नागरिकों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया, जिन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। यह सम्मान उनके योगदान एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहभागिता के प्रतीक स्वरूप प्रदान किया गया।

अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए यह भी बताया गया कि स्वच्छ वातावरण न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना समय की आवश्यकता है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है।

महापौर ने कहा स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में आगे भी इस प्रकार के अभियान लगातार आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और नागरिकों को बेहतर वातावरण प्राप्त हो।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रेलवे केबल चोरी का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रेलवे केबल चोरी का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d