कालापीपल(बब्लू जायसवाल)क्षेत्र नगर में चोरी होना आम बात हो गई है,कभी भी कहीं से भी कुछ भी चोरी हो सकता है,नगर का सबसे व्यस्ततम चौराहा पंचमुखी चौराहे पर पुलिस चौकी के समीप ही अपनी लहसन की उपज बेंच कर आयें’रामबाबू निवासी ग्राम हाजीपुर’जो उपज बेच कर पंचमुखी चौराहे पर नास्ता करने के लिए गाड़ी को रोड़ की साईट में खड़ी कर होटल पर चले गए, गाड़ी पर नजर रखने वाले शातिर चोरों ने मौका देख ड्राइवर साईट का कांच तोड़कर गाड़ी में रखें एक लाख सत्तर हजार रुपए दिनदहाड़े चूरा ले गए,सवाल यहां खड़ा होता है कि चोरों ने जो किसान अपनी लहसुन बेचने मंडी आया था,शायद उसका पीछा मंडी प्रांगण से ही कर रहे थे,शातिर चोरों ने सब ध्यान रखा,जैसे ही किसान ने चौराहे पर गाड़ी खड़ी कर नास्ता करने गया,मौका पाकर गाड़ी का कांच फोड़ कर रुपए निकाल ले गए,अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि क्षेत्र में चोरों के हौसले कितने बुलंद है’आए दिन हो रही है चोरियां’पूरे मामले में दिलचस्प बात यह है कि पुलिस चौकी के समीप ही दिनदहाड़े चोरी होना पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं,अभी कुछ दिन पूर्व ही ग्राम कमालपुर में 81 भारे गैस सिलेंडर चोरी हुए थे और अन्य चोरियों भी हुई है जो पुलिस आज तक इन चोरीयो का पता नहीं लगा पाई है।
अंत में:-सवाल यहां उठाता है कि कालापीपल पुलिस टीम को दूसरे थाने चोरी पकड़ने के लिए बुलाया जाता है, तो कालापीपल की इतनी होशियार पुलिस अपने क्षेत्र की चोरीया आखिर क्यों नहीं पकड़ पा रही है ?


