• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 157 आवेदकों की समस्‍याएं, किराये के मकान में पुन: प्रवेश दिलायें, वृद्धावस्‍था पेंशन दिलायें, राशन पर्ची बनवायें, दबंगों के विरूद्ध करें कार्यवाही,

by Manish Gautam Chiefeditor
April 7, 2026
in कटनी
0
कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 157 आवेदकों की समस्‍याएं, किराये के मकान में पुन: प्रवेश दिलायें, वृद्धावस्‍था पेंशन दिलायें, राशन पर्ची बनवायें, दबंगों के विरूद्ध करें कार्यवाही,
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 157 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये।

          इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहें।

किराये के मकान में पुन: प्रवेश दिलायें

          शहर के पहरुआ क्षेत्र में रहने वाले 69 वर्षीय केंद्रीय भंडारण निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी तुलसीदास वर्मा ने कलेक्टर श्री तिवारी से मकान मालिक द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत करते हुये बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से अनिल कुमार सुहाने के मकान (गहोई कॉलोनी, पन्ना रोड) में किराये पर रह रहे थे। लेकिन मकान मालिक ने अचानक न केवल घर का विद्युत कनेक्शन काट दिया, बल्कि पानी का जैड पंप भी उखाड़ दिया। साथ ही मकान मालिक ने मुख्य गेट पर अपनी सांकल और ताला लगा दिया, जिससे सारा गृहस्थी का सामान अंदर ही कैद होकर रह गया। तुलसीदास वर्मा ने कहा कि उनके किराये के मकान में उन्‍हें प्रवेश दिलाया जाए और बिजली-पानी की सुविधा बहाल कराई जाए। जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत के निराकरण के निर्देश दिए।

वृद्धावस्‍था पेंशन दिलायें

जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत पौंसरा निवासी चेतराम पिता सतई यादव ने बताया कि मैं और मेरी पत्‍नी दोनों वृद्ध है और हम लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहें है। चेतराम ने वृद्धावस्‍था पेंशन दिलवाने का आग्रह किया। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायत कटनी के सीईओ को आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए।

राशन पर्ची बनवायें

          लाल बहादुर शास्‍त्री वार्ड निवासी मनोज कुशवाहा ने बताया कि मेरे पास आय का कोई साधन नही है। मैं भूमि हीन हूं। मुझे राशन पर्ची जारी कर सरकार के द्वारा चलाई जा रही राशन की सुविधा दिलाएं ताकि मैं अपना जीवनयापन कर सकूं। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की समस्‍या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

दबंगों के विरूद्ध करें कार्यवाही

          ग्राम चरगवाँ, तहसील स्लीमनाबाद निवासी अनिरुद्ध तिवारी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पुश्तैनी और खरीदी हुई भूमि पर करीब 15 लोगों ने बलपूर्वक कब्जा कर लिया है। साथ ही खेत में लगी गेहूं की तैयार फसल को भी जबरन काट लिया है। विरोध करने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने एसडीएम बहोरीबंद को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में इंसानियत जिंदा! 300 पानी टंकियां बांटकर बचाई जा रही बेजुबानों की जान 💧🐄

कटनी में इंसानियत जिंदा! 300 पानी टंकियां बांटकर बचाई जा रही बेजुबानों की जान 💧🐄

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d