• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में इंसानियत जिंदा! 300 पानी टंकियां बांटकर बचाई जा रही बेजुबानों की जान 💧🐄

दिल जीत लेने वाली पहल! कटनी में ‘जल सेवा अभियान’ से प्यासे जानवरों को सहारा 💙

by Manish Gautam Chiefeditor
April 7, 2026
in कटनी
0
कटनी में इंसानियत जिंदा! 300 पानी टंकियां बांटकर बचाई जा रही बेजुबानों की जान 💧🐄
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। भीषण गर्मी के बीच मूक पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित “जल सेवा अभियान” के अंतर्गत एक सराहनीय जनहितकारी पहल की गई। संस्था द्वारा वर्षों से जारी सामाजिक सेवा की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शहर में निःशुल्क पानी की टंकियों का वितरण किया जा रहा है।
अभियान के प्रथम चरण में लगभग 300 से अधिक 20 लीटर क्षमता की सीमेंट की पानी की टंकियों का वितरण किया गया। यह टंकियां शहर के विभिन्न वार्डों, कॉलोनियों, मोहल्लों, चौराहों एवं गलियों में मूक पशुओं के लिए रखवाई जा रही हैं, ताकि तेज गर्मी में उन्हें सहज रूप से पानी उपलब्ध हो सके। शेष टंकियों का वितरण द्वितीय चरण में किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की महिला विंग द्वारा माता सरस्वती एवं गौ माता के पूजन के साथ किया गया, जिसके पश्चात सेवा कार्य का विधिवत प्रारंभ हुआ। पूर्व में रजिस्ट्रेशन करा चुके नागरिकों को बरगवां रोड स्थित आई लव सेल्फी प्वाइंट के सामने निर्धारित केंद्र से टंकियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस सेवा कार्य में सहभागिता निभाते हुए टंकी वितरण में सहयोग प्रदान किया। सभी ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने घर या मोहल्ले के बाहर टंकी रखवाकर मूक पशुओं को पानी उपलब्ध कराएं। इच्छुक नागरिकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी, जिसके माध्यम से टंकी उपलब्ध कराई गई। साथ ही जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
संस्था अध्यक्ष टीनू सचदेवा जी ने बताया कि यह सेवा कार्य संस्था द्वारा निरंतर किया जा रहा है और समाज के सहयोग से इसे और अधिक विस्तार दिया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से आग्रह किया कि टंकी प्राप्त करने के बाद उसे स्वच्छ रखें तथा नियमित रूप से पानी भरते रहें, ताकि यह सेवा केवल गर्मी तक सीमित न रहकर पूरे वर्ष जारी रह सके।
यह पहल न केवल मूक पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देती है, बल्कि समाज को मानवता और जीव दया के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करती है। एक छोटा सा प्रयास किसी मूक जीव के जीवन को बचा सकता है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में पानी को लेकर बड़ा एक्शन! CEO हरसिमरनप्रीत कौर के सख्त निर्देश

कटनी में पानी को लेकर बड़ा एक्शन! CEO हरसिमरनप्रीत कौर के सख्त निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d