रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। साइबर एक्सपर्ट (IPS) पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देशन में साइबर ठगी के मामले में नर्मदापुरम पुलिस निरंतर गंभीरता से कार्य कर रही है और उन्हें सफलता भी मिल रही है। जिसमें एएसपी अभिषेक राजन और एसडीओपी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने साइबर ठगी के दो आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। बताया जाता है कि पकड़े गए साइबर ठग पुलिस की तैयारी कर रहे थे, जिन्होंने ठगी में एक्सिस बैंक के खाते का उपयोग किया है। जिसमें थाना पुलिस द्वारा 1,04,500/ रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपियों को दीगर राज्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
घटना के अनुसार 18/12/2025 को फरियादी को आरोपीगण द्वारा व्हाट्सअप कॉल करके कहा कि आपका पार्सल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है उसको छुड़ाने के लिए रुपए लगेंगे। मैं क्यू आर कोड भेज रहा हूँ उसमे रुपए डाल दो। तुम्हारा पार्सल तुम्हारे घर डिलेवर हो जाएगा। इस प्रकार आरोपीगण द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फरियादी को झांसे में लेकर धोखाधड़ी कर उससे कुल 104500/-रुपये ट्रान्सफर करवा लिए। जिसके संबंध में फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर वित्तीय धोखाधडी संबंधी शिकायत की गई। जिस पर से थाना देहात नर्मदापुरम में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 318 (4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए चरणबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्यों को एकत्रित कर आरोपियों को चिन्हित करते हुए दीगर राज्य छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) एवं जिला जालना महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। जिसमें आरोपी शिवम घोसीर पिता भगवान पोसीर (22)निवासी ग्राम गोंडाला भाना सेनगाँव जिला हिंगोली महाराष्ट्र (वर्तमान पता – N 1250/14 सिडको, छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद)महाराष्ट्र और तानाजी पिता शंकर राठौर (30) निवासी ग्राम बडगांव थाना तालुका जिला जालना महाराष्ट्र हैं। साइबर ठगों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुसंधान टीम को 10,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पाण्डे, सउनि लक्ष्मण अमोत्या. सउनि प्रवीण शर्मा,आरक्षक 733 चेतन नरवरे,आरक्षक 686 नर्मदाप्रसाद निमोदा,आरक्षक 537 सुनील साहू आरक्षक 904 जितेंद्र शेषकर, आरक्षक 456 सागर कुशवाह सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।


