• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विधायक, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ व निगमायुक्‍त ने ग्रामीणों के साथ किया बड़ा तालाब की साफ-सफाई में श्रमदान

by Manish Gautam Chiefeditor
March 19, 2026
in कटनी
0
विधायक, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ व निगमायुक्‍त ने ग्रामीणों के साथ किया बड़ा तालाब की साफ-सफाई में श्रमदान
0
SHARES
31
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST

Manish Gautam 9993205230

कटनी (19 मार्च)- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गुरूवार को ग्राम पंचायत चाका के  बड़ा तालाब में ग्रामीणों और समाज के साथ-साथ विधायक, जिला पंचायत अध्‍यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ व निगमायुक्‍त ने बड़ा तालाब में साफ सफाई के कार्य में श्रमदान किया। इस प्रकार जिले में तीसरे जिला स्‍तरीय जल गंगा सवर्धन अभियान का भव्‍य आयोजन हुआ। इस दौरान जल कलश यात्रा और जागरूकता रैली भी निकाली गई।

जिला स्‍तरीय अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक मुडवारा श्री संदीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर आशीष तिवारी, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, निगमायुक्‍त तपस्या परिहार और जिला भाजपा अध्‍यक्ष दीपक टंडन सोनी साक्षी और सहभागी बने।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की अगुवाई में कलश यात्रा और जागरूकता रैली का आयोजन करके जल एवं जल स्रोतों को संरक्षित और संवर्धन करने का संदेश दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों और ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में ग्राम चाका के बड़ा तालाब में श्रमदान करके तालाब की साफ-सफाई की गई। कटनी‍ जिले में 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी।

इस मौके पर  विधायक श्री जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जल संबंधी जरूरतों की पूर्ति और भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की सुरक्षा की मंशा से सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया है। यह एक महज सरकारी कार्यक्रम नहीं है, इस कार्य में समाज और सरकार को साथ मिलकर काम करना होगा। उन्‍होनें कहा कि भू-जल स्‍तर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम वर्षाजल को संरक्षित करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग करें। ताकि हमारी छतों में आने वाला बारिश  का पानी व्‍यर्थ न बहे,बल्कि जमीन के नीचे पहुंचे।जिससे आस-पास के जल स्रोतों का भूजल स्‍तर बढ़ेगा।

कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्‍यक्ष दीपक टंडन सोनी ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने अपने उद्बोधन में जल गंगा संवर्धन अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी ।कार्यक्रम स्‍थल में विधायक श्री जायसवाल ने करीब 26 लाख रूपये लागत के सीसी रोड निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया।

इस दौरान चाका की सरपंच रहीशा बेगम परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषि चड़ार, डॉ तेजसिंह केशवाल, कमलेश सैनी, जनपद पंचायत कटनी के सीईओ प्रदीप सिंह, बालमुकुन्‍द मिश्र और संदीप दुबे, श्रीराम पटेल,रम्‍मू साहू आदि की उपस्थिति रही।

चाका में सार्वजनिक प्‍याऊ

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत राहगीरों और आने-जाने वालों के लिए स्‍वच्‍छ और शीतल जल पीने के लिए मुहैया कराने के उद्देश्‍य से ग्राम पंचायत भवन चाका के सामने मिट्टी के घड़ों में भरे शीतल जल से लोंगो की प्‍यास बुझाई जा रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बस स्टैंड ऑडिटोरियम में विक्रमोत्‍सव- 2026 का हुआ भव्‍य आयोजन  विधायक मुडवारा श्री जायसवाल और कलेक्टर श्री तिवारी सहित जन प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

बस स्टैंड ऑडिटोरियम में विक्रमोत्‍सव- 2026 का हुआ भव्‍य आयोजन विधायक मुडवारा श्री जायसवाल और कलेक्टर श्री तिवारी सहित जन प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d