• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में ‘जल गंगा’ का महासंग्राम: सैकड़ों हाथों ने बदली नदी की तस्वीर

by Manish Gautam Chiefeditor
March 19, 2026
in कटनी
0
कटनी में ‘जल गंगा’ का महासंग्राम: सैकड़ों हाथों ने बदली नदी की तस्वीर
0
SHARES
97
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटाए घाट पर गूंजा जल संरक्षण का संदेश, जनसैलाब ने संभाली सफाई की कमान

कटनी। राज्य शासन के निर्देश पर गुरुवार से प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रातः 8 बजे कटाए घाट स्थित कटनी नदी में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जो जनसहभागिता की उत्कृष्ट मिसाल बनकर सामने आया। राज्य शासन के निर्देश पर 19 मार्च से प्रारंभ यह अभियान 30 जून तक चलेगा।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, वन मंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन ने सामूहिक श्रमदान कर नदी की सफाई करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया।
सफाई अभियान के दौरान घाट क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई की गई। जनसहयोग एवं सामूहिक श्रमदान से नदी में जमी सिल्ट, चोइ, पूजन सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट को बाहर निकाला गया। घाट की सीढ़ियों पर मानव श्रृंखला बनाकर तसलों व बैग के माध्यम से कचरे को ऊपर खड़े निगम के वाहनों तक पहुंचाया गया। इस दौरान लगभग तीन ट्राली अपशिष्ट एकत्र कर प्लांट भेजा गया। कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि कटाए घाट स्थित कटनी नदी में  जल स्रोतों में जमा जलकुंभी एवं चोई की सफाई हेतु आज से प्रारंभ अभियान, पूर्ण रूप से नदी की सफाई हो जाने तक निरंतर जारी रहेगा।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं का निर्माण, भूजल संवर्धन, जल स्रोतों की सफाई, जीर्णोद्धार एवं प्रदूषण नियंत्रण जैसे विभिन्न कार्य जनसहभागिता से किए जाएंगे, जिससे जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।
इनकी रही उपस्थिति****
इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती नीलम जगवानी, निशा मिश्रा, आशुतोष मानके सहित नगर निगम के उपायुक्त शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, अंशुमान सिंह, सहायक यंत्री आदेश जैन, अनिल जायसवाल, सुनील सिंह, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, शैलेन्द्र प्यासी,  स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह, योगेश पवार, आलोक तिवारी सहित पर्यावरण संरक्षण समूह एवं नगर निगम की एनजीओ संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विधायक, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ व निगमायुक्‍त ने ग्रामीणों के साथ किया बड़ा तालाब की साफ-सफाई में श्रमदान

विधायक, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ व निगमायुक्‍त ने ग्रामीणों के साथ किया बड़ा तालाब की साफ-सफाई में श्रमदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d