भोपाल/मध्यप्रदेश। आगामी त्योहारों को देखते हुए मध्यप्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। अब सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे और बिना अनुमति कोई भी अवकाश नहीं ले सकेगा।
सिर्फ इमरजेंसी में मिलेगी छुट्टी
डीजीपी के आदेश के अनुसार, केवल आपात स्थिति (इमरजेंसी) में ही छुट्टी दी जाएगी। इसके लिए भी संबंधित अधिकारी को वरिष्ठ अफसर से अनुमति लेनी होगी। यह निर्णय प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। आने वाले दिनों में ईद, रामनवमी समेत कई बड़े पर्व होने के कारण पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेगा।
(डिस्क्लेमर: यह समाचार प्रशासनिक आदेशों और प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। नियमों में बदलाव संभव है, इसलिए आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें।)


