कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शाजापुर पैक्स सहकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर एक बार फिर नाराजगी सामने आई है,मध्य प्रदेश सहकारी संस्था कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष लखन कुंभकार एवं अन्य पदाधिकारियों ने कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना,उपायुक्त सहकारिता तथा जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा,ज्ञापन में बताया गया कि कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक के पत्र क्रमांक/साख/विधि/2025/1993 दिनांक 22 सितंबर 2025 के संदर्भ में आयोजित बैठक के बावजूद अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है,महासंघ के अनुसार, उक्त बैठक में विभिन्न मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन निर्णयों का पालन धरातल पर नहीं हो सका।
ये हैं प्रमुख लंबित मांगें…!
वेतन वृद्धि एवं नियमित भुगतान
1.कर्मचारियों को कलेक्टर दर से अधिक वेतन अक्टूबर 2023 से देने तथा हर माह नियमित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया था,जो अब तक लागू नहीं हुआ है
2.विक्रेताओं का बकाया भुगतानप्रदेश के 34 जिलों में कार्यरत विक्रेताओं का 18 माह का लगभग ₹54,000 प्रति विक्रेता भुगतान लंबित है।
3.पदोन्नति में देरी
सहायक प्रबंधकों को समिति प्रबंधक के समकक्ष पद पर 60 प्रतिशत कर्मचारियों की चयन प्रक्रिया के माध्यम से पदोन्नति दिए जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
5.कनिष्ठ विक्रेताओं का स्थायीकरण
परिवीक्षा अवधि पूरी कर चुके कनिष्ठ विक्रेताओं को पूर्ण विक्रेता का दर्जा देने की मांग भी लंबित है।
∆आंदोलन की चेतावनी..!
कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान कर पूर्व में लिए गए निर्णयों को लागू किया जाए, अन्यथा पुनःआंदोलन किया जाएगा।


