आबकारी विभाग ने 5499 लीटर अवैध देशी मदिरा की बरामद
कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त श्री संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, विक्रय और परिवहन पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में कंट्रोल रूम प्रभारी परमानंद कोरचे के नेतृत्व में ग्राम गुबराकलां में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में गीताबाई दुबे के आवास से 345 पेटी देशी मदिरा मसाला एवं 266 पेटी देशी मदिरा प्लेन सहित कुल 5499 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1) क एवं 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर मरावी, शिल्पा स्वर्णकार एवं अंकित जैन, आबकारी मुख्य आरक्षक रवींद्र कुरील, नरेंद्र उइके आबकारी आरक्षक हनुमान बर्मन,श्वेता सिंह, कमलेश करयाम एवं अभिषेक निरापुरे उपस्थित रहे।


