• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*गैस सिलेंडर लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, मोबाइल ऐप से घर बैठे कर सकते हैं प्रक्रिया पूरी* *गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 15, 2026
in कटनी
0
*गैस सिलेंडर लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, मोबाइल ऐप से घर बैठे कर सकते हैं प्रक्रिया पूरी*   *गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण*
0
SHARES
135
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*गैस सिलेंडर लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, मोबाइल ऐप से घर बैठे कर सकते हैं प्रक्रिया पूरी*

कटनी। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप की जा रही है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। उपभोक्ता गैस एजेंसी में जाकर या संबंधित ऑयल कंपनी के आधिकारिक मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
मोबाइल एप के माध्यम से ई-केवाईसी करने से उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ और असुविधा से बचाया जा सकता है। जिले के सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे प्ले-स्टोर से अपनी गैस कंपनी का एप डाउनलोड कर लें और घर बैठे ई-केवाईसी पूर्ण करें। साथ ही पहचान सत्यापन के लिए UIDAI Face RD App भी इंस्टॉल करना आवश्यक है।
उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी के अनुसार निम्न एप का उपयोग कर सकते हैं—
HP Pay – एचपीसीएल उपभोक्ताओं के लिए
IndianOil One – इंडियन ऑयल उपभोक्ताओं के लिए
Hello BPCL – बीपीसीएल उपभोक्ताओं के लिए
इन एप के माध्यम से उपभोक्ता ई-केवाईसी के साथ गैस सिलेंडर की बुकिंग भी कर सकते हैं।

*गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण*

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में गैस एजेंसियों और उनके गोदामों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री पियूष कुमार शुक्ल और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री यज्ञदत्त त्रिपाठी ने कृषि उपज मंडी के पास पहरूआ स्थित पुरूषोत्तम गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गोदाम परिसर में 10 डिलीवरी वाहनों में 682 घरेलू गैस सिलेंडर तथा गोदाम के अंदर 356 सिलेंडर पाए गए। इस प्रकार कुल 1038 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर भंडारित पाए गए। इसके अतिरिक्त 19 किलोग्राम के 81 व्यावसायिक सिलेंडर, 5 किलोग्राम के 38 और 2 किलोग्राम के 59 सिलेंडर भी भरे हुए पाए गए।

सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री शुक्ला ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा भंडारण व्यवस्था की नियमित निगरानी के लिए ऐसे निरीक्षण लगातार किए जा रहे हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर तक पहुंची हृदय स्थल सतरास्ता पर सरकारी जमीन और नाले पर अतिक्रमण की गंभीर शिकायत,पत्रकारवार्ता कर जागरूक नागरिक, व्यवसाई अमित खत्री ने लगाए गंभीर आरोप कार्रवाई की मांग की..!वीडियो

कलेक्टर तक पहुंची हृदय स्थल सतरास्ता पर सरकारी जमीन और नाले पर अतिक्रमण की गंभीर शिकायत,पत्रकारवार्ता कर जागरूक नागरिक, व्यवसाई अमित खत्री ने लगाए गंभीर आरोप कार्रवाई की मांग की..!वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d