• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कलेक्टर तक पहुंची हृदय स्थल सतरास्ता पर सरकारी जमीन और नाले पर अतिक्रमण की गंभीर शिकायत,पत्रकारवार्ता कर जागरूक नागरिक, व्यवसाई अमित खत्री ने लगाए गंभीर आरोप कार्रवाई की मांग की..!वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
March 15, 2026
in नर्मदापुरम
0
कलेक्टर तक पहुंची हृदय स्थल सतरास्ता पर सरकारी जमीन और नाले पर अतिक्रमण की गंभीर शिकायत,पत्रकारवार्ता कर जागरूक नागरिक, व्यवसाई अमित खत्री ने लगाए गंभीर आरोप कार्रवाई की मांग की..!वीडियो
0
SHARES
32
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर नगर के हृदय स्थल सतरास्ता क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण और सरकारी नाले पर बेजा कब्जा किए जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय जागरूक नागरिक व्यवसाई अमित खत्री ने कमिश्नर सहित कलेक्टर को एक शिकायती पत्र सौंपकर पूर्व मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता राजकुमार चौकसे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260315-WA0100.mp4

श्री खत्री ने बताया कि वह होटल व्यवसाय करना चाहते हैं पर उन्हें कुछ लोग निरंतर प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने अपने होटल में आने जाने के लिए अस्थाई रूप से दो फीट चौड़ी सीढ़ी गली में लगाने के लिए नगर पालिका में सभी की सहमति से आवेदन भी दिया था परंतु भाजपा नेता और उनके भाई द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि उक्त गली में वाहनों की कोई आवाजाही नहीं है जिससे किसी को समस्या उत्पन्न हो। लगातार परेशान होकर शिकायतकर्ता अमित खत्री द्वारा अपने अधिवक्ता राजू मिश्रा द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया गया है कि भाजपा नेता द्वारा राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर सरकारी पट्टे की आड़ में बड़े पैमाने पर नजूल भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। जिला प्रशासन को उक्त दुकान का सीमांकन कर अवैध कब्जे को हटाना चाहिए। जिनका 510 वर्गफुट का पट्टा मिला है और लगभग 2000 वर्गफुट पर अतिक्रमण कर व्यवसाय किया जा रहा है। जिससे नगर के मुख्य मार्ग सतरास्ता पर आवागमन बाधित होता है। शिकायतकर्ता के अनुसार भाजपा नेता के पिता स्वर्गीय रतनलाल चौकसे को होटल व्यवसाय के लिए नजूल शीट नंबर 43, प्लॉट नंबर 16 पर मात्र 510 वर्ग फुट का पट्टा आवंटित किया गया था। आरोप है कि वर्तमान में इस स्थान पर नियमों को ताक पर रखकर लगभग 2000 वर्ग फुट से अधिक की भूमि पर होटल, दुकान और मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है। श्री खत्री ने बताया कि उक्त जगह के बाजू में नियम विरुद्ध क्लीनिक की दुकान का भी संचालन किया जा रहा है, जो कि नियम के बिल्कुल विपरीत है। श्री खत्री ने आरोप लगाया कि मोहित द्वारा गलत तरीके से डी.फार्मा किया हैं, जिसका भी शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है। शिकायती पत्र में यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि सतरास्ता स्थित होटल के बाजू से गुजरने वाले वर्षों पुराने नाले पर भी पक्का अतिक्रमण कर लिया गया है। नाले का स्वरूप बदलने के कारण बारिश के दिनों में सतरास्ता के मुख्य मार्गों पर भारी जलभराव हो जाता है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, सड़क सीमा तक किए गए निर्माण के कारण त्योहारों और सामान्य दिनों में यातायात बुरी तरह बाधित रहता है। श्री खत्री ने कलेक्टर से जनहित व शासनहित में जांच कराकर वैधानिक कार्यवाही की मांग करते हुए नाले पर किया अतिक्रमण को हटाने सहित पट्टा शर्तों के अनुरूप निर्धारित से अधिक भूमि पर जो अवैध कब्जा किया गया हैं ,सीमांकन कराकर हटाने की मांग की है। शिकायत की प्रतियां एसडीएम (राजस्व), नजूल अधिकारी, कार्यपालन यंत्री (PWD) और मुख्य नगरपालिका अधिकारी नर्मदापुरम सहित सीएमएचओ को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु दी गई हैं। वही राजू चौकसे ने बताया कि हम गलत नहीं हमारे पास पूरे दस्तावेज हैं। हमने दुकान की विधिवत रजिस्ट्री कराई हैं। और कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है और सभी लगाए गए आरोप निराधार है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d