*सुश्री कौर ने चार जनपद पंचायतों के 42 लाख से अधिक के वित्तीय अनियमितता के आठ प्रकरणों में की सुनवाई*
*जिला पंचायत सीईओ ने एक-एक कर सभी ग्राम पंचायतों के पक्ष को धैर्य पूर्वक सुनकर विधि सम्मत कार्यवाही के दिए निर्देश*
कटनी (11 मार्च)- जिला पंचायत की सीईओ एवं विहित प्राधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने बुधवार को चार जनपद पंचायतों की आठ ग्राम पंचायतों की वित्तीय अनियमितता के प्रकरणों में एक-एक कर सुनवाई कर उनका पक्ष अत्यंत धैर्यपूर्वक सुना एवं विधि संगत आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
*इन प्रकरणों में की सुनवाई*
सुश्री कौर ने जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत लखनवारा,बाकल एवं कौड़ियां, जनपद पंचायत बड़वारा की भुड़सा एवं बनगवां, जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत सलैया और जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत बांध एवं जिरी के निर्माण कार्यों में की गई वित्तीय अनियमितता, अमृत सरोवर, नवीन तालाब ,सीसी रोड गुणवत्ताहीन कार्यों, आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, विकास कार्यों में भ्रष्टाचार आदि के मामलों में 42 लाख 95272 रूपयों,वसूली योग्य राशि के संबंध में ग्राम पंचायतों के पक्ष को सुनकर उचित वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित करने हेतु रीडर शाखा के प्रभारी अधिकारी पंकज नामदेव को निर्देश दिए। अनुपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच ,सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
सुनवाई की। इस दौरान ग्राम पंचायतों के तत्कालीन एवं वर्तमान सरपंच,सचिव, ग्राम रोजगार सहायक,सहायक यंत्री ,उपयंत्री आदि उपस्थित रहे।


