गोटेगांव में रंग पंचमी के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ब्लॉक गोटेगांव की टीम ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, विधायक श्री महेंद्र नागेश, जनपद पंचायत गोटेगांव अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सतीश पटेल, करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश राजपूत, राजेंद्र मेहरा (तरवारा) सहित अन्य उपस्थित लोगों को गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती अनीता/राजू श्रीवास्तव (सरपंच), ब्लॉक अध्यक्ष पंडित अंकित शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सक्सेना, अमन लोधी, महामंत्री प्रकाश शुक्ला एवं संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रंग पंचमी का पर्व मनाया।


