कालापीपल(बब्लू जायसवाल) नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के डांडिया खेड़ी रोड़ स्थित आटा शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई,आग में मशीनें गेहूं व आटे की सैकड़ों बोरियां जल गईं,
इसके अलावा एक बाइक भी जली है।
आग इतनी भयावह थी कि आग बुझाने में दमकल कर्मियों को बड़ी मशक्कत करना पड़ीआग से करीब 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान है,नगर के कारोबारी जयप्रकाश अग्रवाल की अवीर सल्टेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की आटा मिल है,शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे मिल बंद थी,सुबह को अचानक मिल में आग लग गई और लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा,यह देख राहगीरों ने मिल मालिक श्री अग्रवाल को सूचना दी,तुरंत ही मिल मालिक मौके पर पहुंचे और फायर स्टेशन को सूचना दी,मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग काबू पाया गया,आग,इस दौरान मिल में रखा सारा सामान मशीनें गेहूं और आटे की सैकड़ों बोरियां जल गईं,मिल मालिक ने लग-भग 20 लाख रुपए के नुकसान होने की बात कही हैं,माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।


