सिहोरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बरगी में पदस्थ श्री संतोष बर्मन आज अपनी लगभग 39 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने अपने सेवाकाल का अधिकांश समय हायर सेकेंडरी स्कूल बरगी में ही समर्पित भाव से कार्य करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्री बर्मन विकासखंड मझौली के अंतर्गत लंबे समय तक शैक्षणिक एवं संस्थागत गतिविधियों में सक्रिय रहे। अपने शांत स्वभाव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों के बीच सदैव सम्मानित रहे।
उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उनके योगदान को याद किया जाएगा तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की जाएगी।


