• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

🔴 आज का राशिफल 28 फरवरी 2026 गोविंद द्वादशी विशेष

by Manish Gautam Chiefeditor
February 28, 2026
in ज्योतिष
0
🔴 आज का राशिफल 28 फरवरी 2026 गोविंद द्वादशी विशेष
0
SHARES
37
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज 28 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है जो कि रात 08:43 तक रहेगी फिर त्रयोदशी का प्रवेश होगा और पुनर्वसु नक्षत्र है जो कि सुबह 09:34 तक रहेगा फिर पुष्य का प्रवेश होगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:16 से दोपहर 01:02 तक रहेगा वहीं राहुकाल सुबह 09:46 से सुबह 11:12 तक रहेगा। आज चन्द्रमा कर्क राशि में, गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं और शनि मंगल शुक्र सुर्य बुध राहु कुंभ राशि में गृहण योग बना रहे हैं। त्यौहार – गोविंद द्वादशी। इस दिन शनि देव और हनुमान जी की पूजा करना अत्यंत शुभ है, जिससे साढ़े साती/ढैय्या के कष्ट कम होते हैं। सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शाम को काल भैरव अष्टक का पाठ करें। काले तिल, कंबल या उड़द की दाल का दान करें और शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, 7 बार परिक्रमा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

मेष – पाजिटिव- सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसलिए आज अपने जरूरी कामों पर खास ध्यान दें। किसी लक्ष्य को पाने के लिए किए गए आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों की पढाई में रुचि बढ़ेगी और उसका अच्छा परिणाम भी मिलेगा। दिन भर आप अपने कामों को सही दिशा देने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- निजी मामलों में अपने फैसले को ही प्राथमिकता दें। दूसरों की बातों में आकर नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। घर के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखना जरूरी है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था बेहतर होगी। आपका अच्छा मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ तालमेल काम की रफ्तार बढ़ाएगा। रिटेल से जुडे कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। आफिस का माहौल भी व्यवस्थित रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में अपनी भावनाओं को संतुलित रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- बीपी, डायबिटीज जैसी समस्या है तो नियमित जांच करवाते रहें। लापरवाही बिल्कुल न करें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4*

वृष – पाजिटिव- पारिवारिक और निजी कामों के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। भावनात्मक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। प्रापर्टी से जुडी कोई पुरानी परेशानी हल हो सकती है।
नेगेटिव- निजी कामों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। किसी की बातों में आकर नुकसान हो सकता है। रुपए-पैसे के लेनदेन में पूरी सावधानी रखें। यात्रा में कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है।

व्यवसाय- इस समय व्यावसायिक मामलों में कोई बहुत बड़ा फैसला न लें। काम में उतार-चढाव रहेंगे, इसलिए धैर्य और संयम जरूरी है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें। अपने कार्यस्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें।
लव- पति-पत्नी के प्रयास और समझदारी से घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सावधानी रखें, वरना बदनामी या अपयश का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4*

मिथुन – पाजिटिव- सामाजिक और समिति से जुडी गतिविधियों में अपना योगदान जरूर दें। इससे संपर्क बढ़ेंगे और आपकी पहचान मजबूत होगी। साथ ही अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखें, सफलता जरूर मिलेगी। फाइनेंस के मामलों में दिन फायदेमंद रह सकता है।
नेगेटिव- प्रापर्टी से जुडा कोई काम चल रहा है, तो बहुत सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आज उसे टाल दें। दूसरों के मामलों में दखल न दें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में मंदी जैसी स्थिति रह सकती है। आज किसी भी तरह का रिस्क लेना ठीक नहीं है। नुकसान होने की आशंका है। व्यवस्था बनाए रखने में भी कुछ चुनौतियां रहेंगी। सरकारी नौकरी वालों को मनचाही जगह ट्रांसफर की खुशखबरी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, लेकिन आपसी सहयोग से वह खत्म हो जाएगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- मौसम के असर से एलर्जी, खांसी या जुकाम की परेशानी रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज अच्छा रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9*

कर्क – पाजिटिव- सकारात्मक और अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपके मन में अच्छे विचार आएंगे और मनोबल बढ़ेगा। कोई नजदीकी यात्रा लाभदायक रह सकती है। घर के बदलाव या नवीनीकरण की योजना को आगे बढ़ाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- आपकी लापरवाही की वजह से किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए आज बहुत चौकन्ना रहने की जरूरत है। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। किसी भी मुश्किल में मनोबल बनाए रखें।

व्यवसाय- यदि कोई व्यवसायिक लोन लिया हुआ है, तो आज उसे खत्म करने या व्यवस्थित करने की योजना बन सकती है। फिलहाल किसी तरह का रिस्क न लें और मौजूदा काम पर ध्यान दें। पेमेंट न आने से हाथ तंग रह सकता है। सरकारी सेवा से जुडे लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथारिटी मिल सकती है।
लव- घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह तक ले जाने के लिए परिवार से बात करने का समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही आपकी पाचन क्रिया खराब कर सकती है। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6*

सिंह – पाजिटिव- घर बदलने या घर से जुडी कोई योजना है, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। वरिष्ठ लोगों के आशीर्वाद से आपका लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से संबंधों में भी मधुरता आएगी।
नेगेटिव- भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला गलत पड़ सकता है। बेहतर होगा कि व्यवहारिक नजरिया बनाए रखें। अपना नफा-नुकसान देखकर ही कोई कदम उठाएं। आज महिलाओं को घर में तालमेल बनाए रखने में कुछ मुश्किल आ सकती है।

व्यवसाय- कारोबार में आपने जो लक्ष्य तय किया है, उसे पाने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी। दूर के संपर्कों को मजबूत करें। सरकारी दफ्तर या संबंधित कामों में माहौल कुछ अस्त-व्यस्त रह सकता है। कोई ऐसा कार्यभार भी मिल सकता है, जिसे मजबूरी में करना पड़े।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद और शांतिपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी आ सकती है, इसलिए व्यवहार में कोमलता रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन पाजिटिव रहना बहुत जरूरी है। गैस और बदहजमी बढ़ाने वाली चीजों से बचें।
*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9*

कन्या – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और समय पर काम पूरे होते जाएंगे। कोई समस्या आने पर किसी मित्र या रिश्तेदार की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। युवाओं और विद्यार्थियों का संतुलित व्यवहार उन्हें हर स्थिति में तालमेल बनाए रखने में मदद करेगा।
नेगेटिव- कोर्ट केस या कानूनी मामले में लापरवाही न करें, वरना मामला अटक सकता है। तनाव और नींद की कमी से थकान बढ़ सकती है। कोई दिक्कत आने पर घर के वरिष्ठ लोगों से सलाह लेना अच्छा रहेगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में लाभ की तुलना में मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन आने वाले समय में इसका अच्छा फायदा जरूर मिलेगा। अपने संपर्क मजबूत करें। बेहतर आर्डर मिलने की संभावना है। कानूनी दस्तावेज संभालकर रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच नजदीकी बढ़ेगी। दोस्तों के साथ पिकनिक, मूवी या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या एलर्जी परेशान कर सकती है। आयुर्वेद और सावधानी दोनों जरूरी हैं।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2*

तुला – पाजिटिव- आज आप अपनी किसी खास जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाएंगे। आपकी कार्यकुशलता से उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलेगा। प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त से जुडी योजना को आगे बढ़ाने का यह सही समय है।
नेगेटिव- फाइनेंस से जुडा कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। ननिहाल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर खटास आ सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अभी किसी बड़े निवेश से बचें। कानूनी उलझन की आशंका है। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे तो परेशानी से बच जाएंगे। सरकारी नौकरी वालों को भारी कार्यभार से आज कुछ राहत मिल सकती है।
लव- परिवार में किसी आयोजन की योजना बन सकती है। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। इसकी वजह एसिडिटी और अनियमित खानपान हो सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3*

वृश्चिक – पाजिटिव- दूसरों की बात ध्यान से सुनें और उन्हें महत्व दें। किसी के मार्गदर्शन से लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव कम होगा। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखने से घर का माहौल और अच्छा बनेगा।
नेगेटिव- कोई पेमेंट रुक जाने से मन खिन्न हो सकता है। नकारात्मक स्थिति में गुस्से और आवेश पर कंट्रोल रखें। फिजूल खर्च पर भी लगाम लगाएं। बेचैनी की वजह से काम में लापरवाही हो सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में समय के अनुसार बदलाव करना जरूरी है। ठेकेदारी से जुड़े कामों में नुकसान की आशंका है। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। आफिस में जरा सी चूक से प्रोजेक्ट रुक सकता है।
लव- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है।
स्वास्थ्य- एलर्जी की परेशानी रह सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6*

धनु – पाजिटिव- समय का सही इस्तेमाल आपकी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने में मदद करेगा। कुछ लोग जलन के कारण आपके रास्ते में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। आर्थिक योजनाओं को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
नेगेटिव- हर काम में अपनी क्षमता पर भरोसा रखना जरूरी है। दूसरों की बातों में आकर नुकसान हो सकता है। इस समय कोई भी लेनदेन या निवेश नुकसान दे सकता है। इसलिए दिन को बहुत धैर्य और व्यवस्थित तरीके से बिताएं।

व्यवसाय- अपने व्यवसाय की बातें किसी अनजान या बाहरी व्यक्ति से साझा न करें। साझेदारी से जुड़े कामों में फायदा होने की स्थिति है। मार्केटिंग से जुड़े काम फिलहाल रोक देना ज्यादा सही रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
लव- परिवार में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर का भरोसा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- किसी भी विपरीत स्थिति में तनाव और चिंता से बचें। एक्टिव रहें और पाजिटिव लोगों के साथ समय बिताएं।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4*

मकर – पाजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में बीत सकता है। किसी काम में आपके अच्छे योगदान की वजह से सम्मान भी मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की तैयारी में गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- किसी उपलब्धि को पाने के लिए जिद या ईगो ठीक नहीं है। धैर्य रखें। अनजान लोगों की वजह से धोखे की आशंका है। अपने स्वभाव में परिपक्वता लाना बहुत जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय की सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं और अपने फैसले को प्राथमिकता दें। दूसरों की बातों में आकर नुकसान हो सकता है। इस समय किसी भी तरह का रिस्क आपको मुसीबत में डाल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें, वरना पारिवारिक जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- एलर्जी, खांसी और जुकाम परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7*

कुंभ – पाजिटिव- निजी परेशानियों को सुलझाने में किसी शुभचिंतक का मार्गदर्शन मिलेगा और आपकी समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। समाजसेवा या लोगों के काम आने वाली गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- लापरवाही की वजह से कोई सामान खो सकता है। आपका वहम और जिद्दी स्वभाव किसी के साथ रिश्तों में खटास ला सकता है। विद्यार्थियों का पढाई में लापरवाह होना ठीक नहीं है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें। अगर किसी के साथ पार्टनरशिप की योजना बना रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से सोचें। सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रखेंगे तो उनका सहयोग भी मिलेगा। आफिस में राजनीति जैसी स्थिति बन सकती है।
लव- परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर के लिए समय निकालें। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- मौसम के प्रति लापरवाही से इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1*

मीन – पाजिटिव- आज फोन कॉल से कोई जरूरी सूचना मिल सकती है। पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, जिससे आप तनावमुक्त होकर अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कीमती उपहार मिलने की भी संभावना है।
नेगेटिव- किसी खास काम के लिए समय न मिलने की वजह से मन परेशान रह सकता है। ज्यादा देर सोचने या तनाव लेने की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकता है। इसलिए शांत रहकर समस्या का हल निकालने की कोशिश करें।

व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ मंदी जैसी स्थिति रह सकती है, लेकिन जरूरत के मुताबिक आय के साधन बने रहेंगे। काम की छोटी-छोटी बारीकियों पर ज्यादा ध्यान दें। कोई व्यवसायिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। आफिस में किसी सहकर्मी की वजह से दिक्कत आ सकती है।
लव- पति-पत्नी आपसी समझ से घर में खुशनुमा माहौल बनाए रखेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरी बन सकती है।
स्वास्थ्य- काम के बोझ की वजह से तनाव और थकान बनी रह सकती है। योग और मेडिटेशन का सहारा लें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔥 वाराणसी में आज ‘मसान की होली’ 🕉️ मणिकर्णिका घाट पर शवों की राख से खेली गई अनोखी होली मोक्ष की परंपरा

🔥 वाराणसी में आज ‘मसान की होली’ 🕉️ मणिकर्णिका घाट पर शवों की राख से खेली गई अनोखी होली मोक्ष की परंपरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d