• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सिवनी

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति_समिति की बैठक सम्पन्न

by Manish Gautam Chiefeditor
February 28, 2026
in सिवनी
0
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति_समिति की बैठक सम्पन्न
0
SHARES
8
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सिवनी / जिले में माह मार्च एवं अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक त्यौहारों के दृष्टिगत शुक्रवार 27 फरवरी को पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मेहता, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा, एसडीएम श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न धर्मावलंबी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वप्रथम 02 मार्च को होलिका दहन एवं 04 मार्च को धुरेड़ी (रंगोत्सव) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा, अग्निशमन, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग को जिला मुख्यालय में होलिका दहन हेतु जलाऊ लकड़ियों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिवनी को होली पर्व के दौरान विशेष जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मेहता ने संपूर्ण जिला सहित नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सतत पेट्रोलिंग की जाएगी। कलेक्टर एसपी द्वारा जिला चिकित्सालय में त्वरित राहत एवं आपातकालीन उपचार की व्यवस्था बनाए रखने तथा अतिरिक्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने जिलेवासियों से सभी त्यौहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं खुशियों के साथ मनाएं जाने की अपील की है। उन्होंने पर्वों के व्यवस्थित आयोजन, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने विशेष रूप से होलिका दहन में गो-काष्ठ के उपयोग को बढ़ावा देने, हरित वृक्षों की कटाई से बचने, जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सीमित जल उपयोग करने तथा धुरेड़ी पर ऑर्गेनिक गुलाल के उपयोग की अपील की।
बैठक में गुड़ी पड़वा की रैलियों को निर्धारित रूट से निकालने, ईद-उल- फितर के अवसर पर ईदगाहों में साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने, रामनवमी पर ज्वारे विसर्जन हेतु घाटों की साफ-सफाई एवं जुलूस व्यवस्था, महावीर जयंती, हनुमान जयंती सहित अन्य त्यौहारों को आपसी समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर भी चर्चा की गई।

सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट ✍🏾

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
39 वर्षों की सेवाओं के बाद संतोष बर्मन होंगे सेवानिवृत्त

39 वर्षों की सेवाओं के बाद संतोष बर्मन होंगे सेवानिवृत्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d