छुट्टा पशुओं से किसान त्रस्त – चहनियां चंदौली क्षेत्र के बरह व महुआरी परगने के किसान इस समय छुट्टा व लावारिस पशुओं के आतंक से त्रस्त हो चले हैं। कारण यह है कि खेतों में भरपूर लहलहाती गेहूं की फसलों को चर रहे हैं। तथा रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं। यह पशु एक नहीं आधा दर्जनों की संख्या में झुंड बनाकर खेतों में प्रवेश कर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। यहां तक कि किसान एक तरफ जंगली जानवरों से त्रस्त है। वहीं दूसरी तरफ छुट्टा जानवरों से त्रस्त है। क्षेत्र में इस समय छुट्टा पशु का आतंक कितना बढ़ गया है कि यह छुट्टा पशु कस्बा तथा बाजारों में दिन- रात घूमते रहते हैं और नतीजा तब बिगड़ता है जब वह सड़क पर टहलते रहते हैं। और दो पहिया व चार पहिया वाहनों से टकरा जाते हैं। जिससे छुट्टा पशु और वाहन चालक दोनों घायल हो जाते हैं। जबकि सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च गौशालाओं का निर्माण करवाया है लेकिन जिम्मेदरान अपने दायित्वों से मुंह मोड़ भारी दुर्घटना की बाट जो रहे हैं। क्षेत्र के मथेला, कांवर , लक्ष्मनगढ़, हिनौता, बलुआ, महुअर, कैलवार, नादी, रामगढ़, सहित दर्जनों गांव में इनका आतंक व्याप्त है। जबकि वीसापुर, मारूफपुर, गौशाला बना है परंतु सब निष्क्रिय हो रहे हैं। वहीं लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए अविलम्ब छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में भेजवाये जाने की गुहार लगाया है। ताकि फसल व जनहानि दोनों से लोगों को राहत दिलाई जा सके।


