कटनी – वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में मध्य प्रदेश शासनउच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने कृषि को लाभ का धंधा बनाने कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के अंतर्गत प्राचार्य डॉक्टर इंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ श्रीमती मंजू द्विवेदी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञराम सुख दुबे द्वारा विद्यार्थियों को जैविक कृषि का प्रशिक्षण दिया गया। छत पर उद्यानिकी को रूफटॉप गार्डन या टेरेस गार्डन के रूप में जाना जाता है। छत पर उद्यानिकी विधि के अंतर्गत छत पर बागवानी के लिए गमले की तैयारी गमलों की भराई एवं जगह का चुनाव गमलों को रखने का तरीका टेरेस गार्डनिंग के लिए उपयुक्त पौधे सब्जियां फलों एवं फूलों के पौधे पत्तेदार सब्जियां जड़ी बूटियां शोभादार पौधे तथा खाद एवं पोषक तत्व सिंचाई खरपतवार नियंत्रण कीट एवंरोगप्रबंधन का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में वर्टिकल गार्डनिंग के अंतर्गत सब्जियों फल फूल तथा सजावटी एवं शोभादार पौधों को इन डोर या आउटडोर दीवारों खिड़कियों पर हैंगिंग पॉट्स और ग्रो बैग या प्लांट स्टैंड में गमलों को रखकर उनमें पेड़ पौधों को लगाना वर्टिकल गार्डनिंग कहलाता है इस विधि में कम जगह मैं अधिक पौधे लगा सकते हैं सजावटी पौधों के अंतर्गत मनी प्लांट स्नेक प्लांट कैक्टस एलोवेरा फूल वाले पौधे जरबेरा गुलदाउदी जेरेनियम बिगोनिया तथा सब्जी वाले पौधों टमाटर लौकी बीन्स करेला मटर लोबिया तोरई आदि को लगाने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।


