कालापीपल थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित
त्योहारों पर शांति बनाए रखने एवं अराजक तत्वों पर पुलिस की रखेंगी पैनी नज़र.. उपनिरीक्षक रवि भंडारी
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)
आगामी समय में आने वाले होली,रंगपंचमी,श्रीरामनवमी,ईद-उल-फितर,महावीरजयंती एवं अन्य त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए आज थाना प्रभारी रवि भंडारी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई,उपनिरीक्षक रवि भंडारी ने कहा कि आने-वाले सभी त्यौहारों के दौरान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति ठीक रखने एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने में शांति समिति के सदस्य सहयोग करें,नगर की साफ-सफाई रखने,पेयजल,स्ट्रीट लाईट,मार्ग मरम्मत, फायरब्रिगेड का इंतजाम रखने के निर्देश दिये,साथ ही विद्युत वितरण कंपनी त्यौहारों की अवधि में निर्बाध विद्युत प्रदाय जारी रखें,साथ ही विद्युत विभाग क्षेत्र का सतत निरीक्षण करें और देखें कि होली का दहन का स्थान बिजली के तार के नीचें तो नहीं है,सभी आयोजकों को बिजली के तार के नीचे होली का दहन नहीं करने के लिए प्रोत्साहित करें,इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल,आर आई दीपक चौहान एवं समस्त पुलिस स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहा है।साथ ही बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने नगर के आवारा सडों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।


