कालापीपल पुलिस ने की कार्यवाही नगर में तेज रफ्तार से बाईक दौड़ने वाले तीन युवक पर FRI दर्ज…!
बाईक पर स्टंट करने वालों की खैर नहीं…सब इंस्पेक्टर”रवि भंडारी”
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)नगर में तेज रफ्तार बाईक दौड़ने वाले एवं गाड़ियों पर स्टंट करने वाले युवकों को कालापीपल पुलिस ने तीन युवकों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सबक सिखाया,नगर में आए दिन छोटे-छोटे बच्चे तेज रफ्तार से गाड़ी चलते हैं,जिसकी शिकायत कई बार सोशल मीडिया के मध्यम से पुलिस को अवगत करवाए गया,इन तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वाले लोगों के कारण गली-मोहल्लों में नागरिक बहुत परेशान होते हैं,बाजारों में इनकी तेज़ गति गाड़ियों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है,वही लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए,पुलिस ने कई बार अभियान चलाती हैं,कभी ये लोगों को जागरूक करने के लिए होते हैं तो कभी उन्हें सबक सिखाने के लिए होते हैं,पुलिस पहले तो प्यार से समझाती है लेकिन जब कोई समझता नहीं है तो उसकी विशेष खातिरदारी की जाती है,नगर में तीन युवकों को स्टंट दिखाना उस दौरान भारी पड़ गया जब पुलिस ने सोशल मीडिया पर खबर मिलते ही उनको पड़कर उनके ऊपर मुकदमा दर्ज़ कर दिया।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल,यह मामला शानिवार की रात के दरमियान का है,नगर में तीन युवक तेज गति से मोहल्ले में टू-व्हीलर वाहन दौड़ने के साथ चलती बाईक पर स्टंट दिखा रहे थे,पुलिस ने सोशल मीडिया पर की गई शिकायत के आधार पर उप निरीक्षक रवि भंडारी ने तुरंत पुलिस टीम को बाजार में भेज कर इनको पकड़ लिया और इन पर मुकदमा दर्ज कर दिया।
अंत में:-अभी कालापीपल थाने में FIR का दौर चल रहा है,एक-दो दिन पूर्व ही फेसबुक पर अशोभनीय पोस्ट करने पर एफआईआर दर्ज,फिर तेज़ रफ़्तार गाड़ी चलने वालो पर एफआईआर ओर अब प्रधानमंत्री आवास पूर्ण नहीं करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही हैं।
इनका कहना है कि… ।
नागरिक अपने छोटे-छोटे बच्चों को वाहन चलने न दे,उनको समझाइए दे की गाड़ी धीरे चलाएं,ना गाड़ी पर स्टंट करें और बुलेट से पटाखे न फोड़े नहीं तो नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी,पूर्व मे भी बाईक वालों के खिलाफ चालनी कार्यवाही की गई है,बाईक पर स्टंट करना वालों FIR की आगे और कठोर कार्यवाही की जाएगी।
“सब-इंस्पेक्टर रवि भंडारी कालापीपल”


