शासन से प्राप्त निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 हेतु प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल अंतर्गत परीक्षेत्र तामिया में दिनांक 20 से 22 फरवरी 2026 को तीन दिवस के लिए आयोजित की गई।परोल की दो बीट—तामिया एवं श्रीसोत—में गिद्धों की उपस्थिति दर्ज की गई। परिणाम निम्नानुसार हैं:वर्ष 2026 में इन 2 बीटों में कुल 53 व्यस्क गिद्ध एवं 32 घोंसले प्राप्त हुए।विगत वर्ष 2025 की गणना में दोनों बीटों में 49 गिद्ध एवं 24 घोंसले प्राप्त हुए थे। इस वर्ष 4 गिद्धों की वृद्धि दर्ज हुई है, जो संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक संकेत है।नोट: गणना के लिए वन विभाग की टीम का आभार। आगे की निगरानी हेतु सुझाव आमंत्रित।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


