रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में शराब के विक्रय पर पूर्णत प्रतिबंध लगा हुआ है, पुलिस अधीक्षक की सख्ती के चलते जहां पिछले कुछ समय से अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगा था। कुछ शराब माफियाओं को जेल का रास्ता भी दिखाया गया था।
जबकि आबकारी विभाग की शिथिलता और मिलीभगत से फिर शराब विक्रय पर प्रतिबंधित नर्मदापुरम नगर में अवैध शराब कारोबार शुरू हो गया है। होली के त्यौहार के चलते फिर स्टॉक की तैयारी शुरू हो गई है। नगर की चिन्हित चर्चित होटल ढाबा में बेधड़क शराब परोसी जा रही है। इनकी सीसीटीवी फुटेज की जांच हो तो सब सामने नजर आ जाएगा। उल्लेखनीय कि विगत दिनों पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डन शिवाकांत पांडे ने कुछ ढाबों पर अवैध रूप से खुलेआम शराब बेचने पिलाने के गंभीर शिकायत भी की थी। वहीं नगर के बाबई रोड पर रायपुर और इटारसी रोड पर पवारखेड़ा के नाम से कंपोजिट शराब दुकान हैं। इन दुकानों के आसपास सड़क किनारे टपों में खुलेआम डिस्पोजल,चकना, गुटका,बीड़ी,सिगरेट का विक्रय हो रहा है और आसपास के होटल ढाबों में शराब परोसी जा रही है। जहां देर रात तक शराब प्रेमियों की भीड़ देखी जा सकती है। शनिवार को बाबई रोड पर 112 डायल पुलिस ढाबे में शराब पिलाने की सूचना पर पहुंची तो वहां पर हड़कंप मच गया। टेबल पर शराब पी रहे सुराप्रेमी शराब की बोतल छोड़कर भागे। इस दौरान पुलिस ने ढाबा संचालक को सख्त चेतावनी भी दी कि आगे से ग्राहकों को शराब पिलाते पकड़े जाते हो तो वैधानिक कार्यवाही होगी। बता दे कि आबकारी विभाग द्वारा भी एक स्कॉर्पियो देसी शराब की 200 पाव के साथ पकड़ी गई है जो स्पष्ट करता है कि शराब माफिया किस स्तर पर हावी है? परंतु अभी तक शराब सप्लायर चेहरे आबकारी के शिकंजे में नहीं आ सके है, वही नगर के अंदर होटल ढाबों में आबकारी की सर्चिंग मीडिया की खबरों में नहीं आ पा रही है। जो चर्चा का विषय भी बना रहता है।


