• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

MP NEWS CAST

by Manish Gautam Chiefeditor
February 20, 2026
in पन्ना
0
MP NEWS CAST
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

ट्रैक्टर किराए पर लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते:मालिक बताकर लेते थे लोन, पन्ना में दो आरोपी गिरफ्तार; 7 लाख का सामान जब्त

पन्ना पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो किराए पर ट्रैक्टर लेकर उनके फर्जी कागज बनाता और फिर उन्हें गिरवी रखकर लाखों रुपए डकार जाता था। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब 7 लाख रुपए का सामान भी जब्त किया है।

इस गैंग का मुख्य आरोपी दीपक पुरी गोस्वामी खुद को ठेकेदार बताता था। वह पहले गांवों से 20 हजार रुपए महीने के किराए पर ट्रैक्टर लेता था। फिर ट्रैक्टर के असली कागजों (RC) की फोटो खींचकर उन्हें कंप्यूटर पर एडिट करता और खुद को मालिक बताकर नकली दस्तावेज तैयार कर लेता था।

इसके बाद वह दूसरे जिलों में जाकर किसी को अपनी मजबूरी बताता और नकली कागजों के दम पर ट्रैक्टर गिरवी रखकर मोटी रकम ऐंठ लेता था।
कई जिलों में फैला था जाल
पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने सिर्फ पन्ना ही नहीं, बल्कि जबलपुर, दमोह और कटनी में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। शाहनगर के भीषम सिंह पटेल से 2.04 लाख रुपये की ठगी करने के बाद जब मामला पुलिस तक पहुँचा, तब इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने कार्रवाई की जानकारी दी।
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद ली और मुख्य आरोपी दीपक पुरी को जबलपुर से दबोच लिया। उसका साथी भैयालाल चौधरी शाहनगर से पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, फर्जी आरसी कार्ड और नकदी बरामद की है।

पुलिस की अपील पुलिस ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि किसी भी वाहन को गिरवी रखने या खरीदने से पहले ‘यातायात पोर्टल’ या आरटीओ ऑफिस जाकर कागजों की अच्छी तरह जांच जरूर कर लें, ताकि ऐसी ठगी से बचा जा सके।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में CM हेल्पलाइन पर बड़ा सवाल! किसान की शिकायत बिना बताए बंद किसान सम्मान निधि मामला

कटनी में CM हेल्पलाइन पर बड़ा सवाल! किसान की शिकायत बिना बताए बंद किसान सम्मान निधि मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.