रीठी मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना जो गरीब, निराश्रित और बेसहारा परिवारों की बेटियों, विधवाओं व तलाकशुदा महिलाओं के विवाह के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना है।जिसका उद्देश गरीब परिवारों पर विवाह का बोझ कम करनाl तथा सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना,जिसमे प्रति कन्या 49 हजार की आर्थिक सहायता और सामूहिक विवाह के लिए 6हजार रुपए की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है, जो विवाह के खर्चों में राहत प्रदान करती है।
जिसको लेकर मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना,19 फरवरी को कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत के मंगल भवन मैं अधिकारी, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मैं मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ l
आपको बता दें कि सामूहिक विवाह हेतु 31आवेदन प्राप्त हुए थे l जिनमे से केवल 8 जोड़े का विवाह और 2 जोड़े का निकाह बड़ी ही धूम धाम किया गया l
विवाह से पूर्व सभी दुल्हो की सामूहिक बारात ,बैंड बाजा व आतिशबाजी के साथ निकाली गई l जो शिवमन्दिर पहुंचकर सभी ने भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया l सचिवों के जोरदार ठुमके लगते हुए, जैसे ही बारात मंगल भवन पहुंची,तो सभी बाराती व दुल्हो का भव्य स्वागत किया गया l तथा वर वधु ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, जिसमे सभी अतिथियों और परिजनों ने परिणय सूत्र में बंधे नवजोड़े को,आशीर्वाद दिया l वहीं पंडित रामकेत शास्त्री द्वारा पूरे विधि विधान से, मंत्रुच्चार्ण से सात वचन व सात फेरो के साथ विवाह संपन्न करा, नवजीवन की शुरुआत करने हेतु खुशी खुशी सभी ने विदा किया l
हरिशंकर बेन


