दिनांक 17.02.26 को प्रार्थिया ने थाना उमरियापान उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया था कि इसकी 14 वर्षिय बालिका घर से बिना बताये कहीं चली गयी है कि रिपोर्ट पर थाना उमरियापान में अप.क्रं. 45/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन मे थाना उमरियापान पुलिस के द्वारा गुमशुदा/अपहृत बालिका की तलाश हेतु टीम तैयार कर अपहृत बालिका की तलाश पतारसी किया जो मानवीय सूत्रों के आधार पर धरवारा थाना स्लीमनाबाद में होने की सूचना प्राप्त हुई जो परिजनों के साथ जाकर दस्तयाब कर परिजनों को सुपूर्द किया। गुमी हुई बालिका को पुलिस की तत्परता से 48 घंटे के अंदर मिलने पर परिजन बहुत खुश हुये ।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी उप.निरी. महेन्द्र जायसवाल ,सउनि गया प्रसाद मंगोरे , प्र आर अजय सिंह,प्र.आर.आशीष झारिया, प्र.आर. अजय तिवारी, आर.मोहन मुबेल, म.आर. दुर्गा शुक्ला व थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


