26 के लिये 49 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। जिस कार्य योजना में उच्च प्राथमिकता में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, महिला एवं बाल कल्यााण, वृद्ध एवं नि:शक्तष जन कल्यामण , कौशल विकास, एवं स्वच्छता, एवं अन्य प्राथमिकता में भौतिक अधोसंरचना सिंचाई, ऊर्जा एवं वाटरशेड विकास, पर्यावरण की गुणवत्ता में वृद्धि करने के लिये कोई अन्य उपाए से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। विशेष रूप से खनन प्रभावित ग्रामों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन, स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण तथा पेयजल योजनाओं के विस्तार को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।बैठक में पूर्व में स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
बैठक में सीएमएचओ डॉ राज सिंह, उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित,जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी ,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास वनश्री कुर्वेती ,कार्यपालन यंत्री पीएचई पवनसुत गुप्ता ,सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।


