कटनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आक्रोश: ‘हम सेविका हैं, सिस्टम की मशीन नहीं’
कटनी। केंद्र सरकार द्वारा लागू चार नए श्रम कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नई नीतियां श्रमिक हितों के विपरीत हैं और डिजिटल सिस्टम के नाम पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जल्दबाजी में लागू पोषण ट्रैकर एप ने जमीनी काम को और जटिल बना दिया है। उन्होंने सरकार से श्रम कानून वापस लेने और मानदेय बढ़ाने की मांग की।


