मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में एवं विकासखंड तामिया की विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता धुर्वे के कुशल मार्गदर्शन में, परामर्शदाता श्री महेन्द्र यादव के नेतृत्व में गत दिवस ग्राम चाखला में सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं के सहयोग से शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजना से वंचित ग्रामीणों को लाभ दिलाने के लिये आवेदन फार्म भरवाकर जमा कराए गए। इसके साथ ही ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री महेन्द्र यादव के साथ बी.एस.डब्ल्यू. एवं एम.एस.डब्ल्यू. के छात्र-छात्राएं अलका उईके, जमुना कुर्रोची, ज्ञानवती धुर्वे, वंदना कवरेती, रश्मि इनवाती तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


