सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कलापथक दल द्वारा 9 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक ग्राम नरसाला, शिवलालढाना और जरोद में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को एवं आम नागरिकों को नशे की वस्तुओं से बचने के उपाय बताए गए व मनुष्य जीवन में प्रगति एवं उन्नति में कितनी बड़ी बाधा नशा है उदाहरण सहित बताया गया। कार्यक्रम में कलाकार श्री सुखसागर, श्री सुरेश कुमरे एवं अन्य शिक्षकगण और ग्रामीणजन उपस्थित थे। शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेंद्र पाल के निर्देशन में संपूर्ण जिले में नशा मुक्ति अभियान लगातार जारी है।


