पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 07.02.2026 को थाना बरही पुलिस द्वारा देहात भ्रमण के कनौर मोड अमरपुर रोड के पास में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक नीले रंग का पावर टैक कंपनी का ट्रैक्टर–ट्रॉली पकड़ा गया।
जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम अनेश कुमार पटेल पिता अमृत लाल पटेल उम्र 34 साल निवासी लटागांव थाना बदेरा जिला मैहर मध्यप्रदेश को होना बताया। ट्रैक्टर–ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज पूछने करने पर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।
उक्त वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा किया गया।
*विशेष भूमिका:* इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी , प्र आर अतुल तिवारी,आर 701 विवेक श्रीवास्तव,आरक्षक 781 विवेक यादव की विशेष भूमिका रही।
कटनी बरही पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।


