• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 9, 2026
in कटनी
0
*पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आगामी पर्वों एवं कार्यक्रमों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, गुंडा– निगरानी बदमाशों पर सतत निगरानी एवं नियमित गश्त के दिए गए निर्देश*

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था एवं अपराधों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई।

बैठक में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के गंभीर अपराध, महिला संबंधी अपराध, मर्ग प्रकरण, लंबित शिकायतों का निराकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, ई-समन/वारंट तामीली, सीसीटीएनएस फीडिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

*आगामी पर्वों एवं कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश*

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260209-WA0014.mp4

आगामी दिनों में जिले में आयोजित होने वाली आर्मी भर्ती, महाशिवरात्रि, रमजान सहित अन्य पर्वों एवं कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर निरंतर पुलिस भ्रमण, ग्राम चौपालों के माध्यम से “सजग दृष्टि अभियान” के अंतर्गत सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा नियमित रात्रि एवं प्रभात गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर तुलनात्मक समीक्षा*

जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा की गई। पूर्व अवधि की तुलना में वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए दुर्घटनाओं के कारण, समय, स्थान एवं प्रवृत्तियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाना, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करना, गलत दिशा में वाहन चलाना तथा यातायात नियमों की अनदेखी जैसे प्रमुख कारणों पर विशेष ध्यान देते हुए प्रभावी कार्यवाही एवं जन-जागरूकता के निर्देश दिए गए।

*अपराध नियंत्रण एवं विवेचना संबंधी निर्देश*

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जमानत निरस्तीकरण, जेल से रिहा अपराधियों की चेकिंग, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर सतत निगरानी, जनसंवाद एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जैसे प्रभावशील विषयों पर विस्तार से निर्देश दिए गए।

चिन्हित गंभीर अपराधों में विवेचना की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए एफआईआर से लेकर विचारण तक सतत फॉलोअप रखने, समय पर गवाहों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने तथा दोषियों को हर हाल में सजा दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।

धारा 173(8) एवं 299 जा.फौ. के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में वारंट प्राप्त नहीं हुए हैं, उनमें प्राथमिकता के आधार पर माननीय न्यायालय से वारंट प्राप्त कर फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

चाकूबाजों एवं गुण्डे बदमाशों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को ध्यान में रखते हुए जिला बदर, एन.एस.ए. जैसी प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने तथा बंधपत्र उल्लंघन करने वालों पर धारा 122 जा.फौ. के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

*जन-सुनवाई एवं शिकायत निराकरण*

सी.एम. हेल्पलाइन एवं वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध लंबित विभागीय जांच प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

सम्पत्ति संबंधी अपराधों में चोरी गई सम्पत्ति की बरामदगी हेतु हर संभव प्रयास करने, पूर्व में पकड़े गए एवं जेल से रिहा हुए अपराधियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि थाने में आने वाले प्रत्येक पीड़ित से सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए, उसकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही कर राहत प्रदान की जाए।

इस अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*बैडमिंटन इण्डोर हॉल माधव नगर में वुडन फ्लोरिंग कार्य का पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण*

*बैडमिंटन इण्डोर हॉल माधव नगर में वुडन फ्लोरिंग कार्य का पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d