आज शाम लगभग 6:30 बजे तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ एक ट्रक ने वृद्ध महिला को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई,
प्राप्त जानकारी अनुसार आज शाम 6:30 बजे रीठी सिघैया निवासी प्यारी बाई पति जगन्नाथ आदिवासी उम्र लगभग उम्र 65 वर्ष जो बाजार से सब्जी लेकर की तभी दमोह कटनी मार्ग मैं आनंदी ढाबा के पास दमोह की ओर से तेज रफ्तार से चले आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09HF4273 ने जोरदार टक्कर से वृद्ध महिला की घटना स्तर पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक ट्रक से कूद कर फरार हो गया और अनाज से लदा ट्रक जाकर एक खेत मैं जा घुसा l
जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर रीठी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर शव परीक्षण हेतु भेजा गया l
हरिशंकर बेन


