कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आज़ाद चौक इलाके में एक युवक पर सामूहिक हमला कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भट्टा मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय सुधांशु तिवारी, पिता सुशील तिवारी, पर 8 से 10 बाइक सवार युवकों ने अचानक घेरकर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक पर चाकू से वार किए, साथ ही कमर और सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


