छिंदवाड़ा । वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई के तत्वावधान में स्थानीय शासकीय अस्पताल के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । वैश्य महासम्मेलन की जिला युवा इकाई के अध्यक्ष विशाल माहेश्वरी ने बताया कि प्रति वर्ष 8 फ़रवरी को मध्यप्रदेश में वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक श्रद्धेय श्री नारायण प्रसाद जी गुप्ता नानाजी की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है । मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सदस्यों के साथ साथ समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिलता है । आज के शिविर में जिला इकाई अध्यक्ष अनिल सिंघई, संभागीय अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, जिला संगठन महामंत्री नितिन जैन, युवा इकाई के संभागीय प्रभारी धर्मेंद्र साहू, संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, जिला प्रभारी विकास वात्सल्य, ज़िलाध्यक्ष विशाल माहेश्वरी, मनमोहन चांडक, कुंज राठी, अजय पिंटू चौरसिया, नितेश जैन, मयंक नेमा, अंकेश साहू,
संजय साहू, राजेश जैन, चेतन जैन, पंकज साहू, श्रीमति प्रिया साहू, श्रीमती शिल्पा साहू सतीश पाठे नीरज कुमार आकाश गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


