• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में अग्निवीर भर्ती रैली 13 फरवरी से शुरू, 15 जिलों के युवा होंगे शामिल कलेक्टर श्री तिवारी ने अग्निवीर भर्ती रैली के लिए पुख्ता तैयारियों के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
February 7, 2026
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

फरवरी (07 फरवरी) – भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेना भर्ती कार्यालय मुख्यालय जबलपुर द्वारा कटनी जिले के झिंझरी पुलिस लाईन मैदान में 13 फरवरी से सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके सुव्यवस्थित आयोजन के मद्देनजर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को पुख्‍ता व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए हैं।

 

15 जिलों के युवा आयेंगे भर्ती रैली में

पुलिस लाइन झिंझरी में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में कटनी सहित 15 जिलों के युवा चयन हेतु यहां आयेंगे। इस भर्ती  रैली में जबलपुर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, मऊगंज, नीमच, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया जिले के युवा शामिल होने आयेंगे।

 

कलेक्टर श्री तिवारी ने बड़ी संख्या में युवाओं के यहां आने के नजरिए से सभी प्रकार की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, पेयजल की समुचित व पर्याप्त उपलब्धता, शौचालय व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने चलित शौचालय, पेयजल हेतु टैंकर और पर्याप्‍त संख्‍या में सफाई कर्मियों की व्‍यवस्‍थ्‍या हेतु नगर निगम को निर्देशित किया। वहीं झिंझरी पुलिस लाइन के बैरिकेटिंग का दायित्‍व पीडब्‍ल्‍यूडी को, सीसीटीव्‍ही कैमरे और कम्‍प्‍यूटर व प्रिंटर की व्‍यवस्‍था का कार्य जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सौरव नामदेव को सौंपा है। साथ ही स्‍थल में फायर ब्रिगेड वाहन और मेडिकल एंबुलेंस मेडिकल स्‍टाफ के साथ तैनात करने के निर्देश दिये हैं।

डायरेक्टर रिक्रूटमेंट रितिक खंजोड़े ने अग्निवीर रैली भर्ती के बारे में विस्‍तार से जानकारी देते हुये बताया कि रैली में महिला एवं पुरूषों का फिजिकल टेस्‍ट किया जाएगा और अलग- अलग जिलों के प्रतिदिन 700 से 800 आवेदक आयेंगे।

 

दस्तावेजों की जांच के लिए तैनात किए गए विशेष दल

भर्ती के दौरान रैली में शामिल होने वाले युवाओं के प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन के लिए कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर 13 फरवरी से 28 फरवरी तक तीन स्तरों पर शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें प्रवेश पत्र परीक्षण व प्रिंट सुविधा हेतु रात्रि 12:00 बजे से कार्य समाप्ति तक, आधार कार्ड परीक्षण व प्रिंट सुविधा हेतु प्रात: 6 बजे से कार्य समाप्ति तक और दस्तावेज परीक्षण: हेतु प्रातः 6 बजे से शासकीय कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

इस भर्ती रैली के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी आवश्यक दस्तावेज और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विद्यार्थियों को श्री अन्न मोटे अनाज के अंतर्गत बाजरा के उत्पादन एवं उपयोग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

विद्यार्थियों को श्री अन्न मोटे अनाज के अंतर्गत बाजरा के उत्पादन एवं उपयोग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.