कालापीपल(बब्लू जायसवाल) किसान,महिला और युवाओं पर केंद्रित बजट 2026
जागती आंखों से विकसित भारत का देखा गया सपना, बजट 2026 से पूर्ण होगा 2047 में,हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश आगे बढ़ रहा है,किसान युवा महिला उद्यमी, सुरक्षा के 2047 को केंद्रित बजट है,वर्ष 2026 में यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने आने वाले समय के अपने विजन का खाका खींच दिया है बजट में रक्षा, स्वास्थ्य,शिक्षा देश की मजबूत अर्थव्यवस्था और विकसित भारत के लिए यह बजट मील का पत्थर साबित होगा
*रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए देश को 13 हाई रेल कॉरिडोर की घोषणा*
*कैंसर जैसी घातक बीमारी की दवाइयों को कस्टम फ्री करना पीड़ित परिवार के लिए संबल का काम करेगा*
*भारतीय कृषि विकसित बने और किसान आत्मनिर्भर हों इसके लिए बजट में कृषि तथा संबद्ध क्षेत्र हेतु ₹1,62,671 करोड़ का प्रावधान किया है*
*।ग्रामीण विकास हेतु ₹2,73,108 करोड़ का प्रावधान किया गया है, ताकि गांव प्रगति के इंजिन बन सकें*
*महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सी मार्ट योजना ऐतिहासिक सिद्ध होगी*


