नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
कटनी। थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र अंतर्गत अमकुही पहाड़ी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से संबंधित एक गंभीर आपराधिक प्रकरण सामने आया है। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित तलाश अभियान चलाकर नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया।
महिला अधिकारी की उपस्थिति में, परिजनों के समक्ष बालिका के कथन दर्ज किए गए। कथनों एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनमें एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं कथनों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें विधिसम्मत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आवश्यक साक्ष्य जब्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना प्रचलित है एवं पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर विधिक प्रक्रिया के अनुसार जांच की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पाल सिंह, सरजनी बहादुर सिंह, प्र.आर. महेंद्र दुबे, प्र.आर. अजय तिवारी, प्र.आर. पवन पाठक, प्र.आर. रामनेश शुक्ला, प्र.आर. गोविंद प्रसाद, प्र.आर. अर्जुन तिवारी, प्र.आर. प्रमोद ठाकुर सहित थाना माधवनगर एवं रंगनाथ नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
कटनी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई


